डॉक्टर दंपती ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग राशि

श्री राम मंदिर निर्माण में चिकित्सक भी निरंतर सहयोग कर रहे हैं। शहर से निधि समर्पण का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:42 AM (IST)
डॉक्टर दंपती ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग राशि
डॉक्टर दंपती ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग राशि

जासं, कानपुर : श्री राम मंदिर निर्माण में चिकित्सक भी निरंतर सहयोग कर रहे हैं। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार ने एक लाख एक हजार एवं उनकी पत्नी डॉ. संतोष कुमारी श्रीवास्तव ने भी एक लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदान की है। डॉक्टर दंपती ने दो चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक राम जी, सह प्रांत कार्यवाह भवानी भीख एवं आइएमए कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीन कटियार को दिए। आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन के प्रमुख डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. अमित सिंह गौर, डॉ. दीपक श्रीवास्तव एवं अंशु सिंह सेंगर मौजूद रहे।

समर्पण निधि अभियान के लिए बनाई जा रही पैठ

जागरण संवाददाता, कानपुर : समर्पण निधि अभियान के लिए अब पदाधिकारियों ने अलग-अलग समाज में पैठ बनानी शुरू कर दी है। सोमवार को सिख व सोनकर समुदाय के साथ डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक की गई। वहीं सुतरखाना स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से पदयात्रा निकाली गई।

विश्व हिदू परिषद और श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के पदाधिकारियों ने सिख समाज को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना व निधि समर्पण अभियान के प्रांतीय प्रमुख दीनदयाल गौड़ के साथ बैठक में गुरुद्वारा श्री माता साहिब कौर एनटू रोड, गुरुद्वारा श्रीराम गढि़या सुभाष रोड, श्री गुरुद्वारा अजीत सिंह जुझार सिंह के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सिख समाज के प्रत्येक परिवार से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित की जाएगी। बैठक में प्रधान राजा ओबेराय, अमरजीत सिंह, अर्जुन सिंह के अलावा सुखजीत सिंह ओबराय, गुरदीप सिंह कोहली, अवतार सिंह चावड़ा, जितेंद्र गांधी, मनप्रीत सिंह, जसविदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह छाबड़ा, पवनप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, इंदरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, बलविदर सिंह, परविदर सिंह, बलविदर भाटिया रहे। इसके बाद सोनकर समाज के साथ बैठक की गई। इसमें विनोद सोनकर, सुनील सोनकर, श्रीकांत सोनकर, सुरज सोनकर, विकास सोनकर, गौतम सोनकर रहे।

वहीं सिद्धि विनायक मंदिर से पद यात्रा निकाली गई। यात्रा कैनाल रोड, हरवंश मोहाल, लक्ष्मण पार्क, हूलागंज, तिलियाना होते हुए श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने किया। पदयात्रा में मंजू त्रिपाठी, अर्चना, आशीष गुप्ता, मानू अवस्थी, विनोद गुप्ता, पार्षद गुरुनारायन गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, कालीचरण रहे।

धनराशि समर्पित की

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने सोमवार को 1 लाख रुपये की राशि विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्त, डॉ. विवेक सचान, डॉ, प्रवीण कटियार को दी।

chat bot
आपका साथी