कानपुर: क्राइस्ट चर्च मैदान में नहीं लगेगा पटाखा बाजार, दूसरे वर्ष भी मंडरा रहे संकट के बादल

शहर में पटाखा बाजार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। थोक कारोबारियों को क्राइस्ट चर्च प्रबंधन ने मैदान देने से इंकार कर दिया है। तीन वर्ष से यहां बाजार लग रहा था। कालेज का कहना है कि वह अपने वोकेशनल कोर्स की वजह से मैदान नहीं दे सकते हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:26 PM (IST)
कानपुर: क्राइस्ट चर्च मैदान में नहीं लगेगा पटाखा बाजार, दूसरे वर्ष भी मंडरा रहे संकट के बादल
क्राइस्ट चर्च मैदान में नहीं लगेगा पटाखा बाजार।

कानपुर, जेएनएन। दीपावली के ठीक पहले लगने वाला थोक पटाखा बाजार लगातार दूसरे वर्ष संकट में फंस गया है। शहर में क्राइस्ट चर्च प्रबंधन ने पटाखा व्यापार के लिए अपना मैदान देने से मना कर दिया है। कालेज की गवर्निंग बाडी ने मैदान न देने पर मुहर लगा दी है।

पिछले वर्ष तो अंतिम मौके पर न्यायालय के आदेश पर बाजार हट गया था लेकिन इस वर्ष मैनपुरी व आगरा के बड़े कारोबारियों के पास ग्रीन पटाखे होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर थोक कारोबारियों को क्राइस्ट चर्च प्रबंधन ने मैदान देने से इंकार कर दिया है। तीन वर्ष से यहां बाजार लग रहा था। कालेज का कहना है कि वह अपने वोकेशनल कोर्स की वजह से मैदान नहीं दे सकता और कालेज की गवर्निंग बाडी ने मैदान न देने पर मुहर लगा दी है। शहर में थोक पटाखा बाजार के लिए लाइसेंस पाने के लिए 18 कारोबारी प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें मैदान नहीं मिल रहा। नानाराव पार्क और यूनियन क्लब में पहले ही मना हो चुका है। इसके बाद पटाखा बाजार क्राइस्ट चर्च मैदान में आया था। थोक कारोबारी राजू शम्सी के मुताबिक क्राइस्ट चर्च कालेज प्राचार्य ने मैदान देने से इंकार कर दिया है। थोक कारोबारी मैनपुरी और आगरा से पटाखे लाते हैं। इस बार वहां से ग्रीन पटाखे आएंगे लेकिन जब तक पार्क नहींं होगा, लाइसेंस जारी नहीं होगा। पार्क तलाश रहे हैं।

स्थान नहीं मिला तो आएंगे अवैध पटाखे: पटाखा कारोबारियों के मुताबिक अगर थोक बाजार नहीं लगा तो फुटकर दुकानदार उन्नाव, फतेहपुर जैसे आसपास के जिलों से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करेंगे। घरों में पटाखों को छिपाया जाएगा जो खतरनाक हो सकता है।

बोले जिम्मेदार: हम लाइसेंस जारी करने को तैयार है। थोक पटाखा कारोबारियों से कहा है कि वे स्थान चुन कर बताएं कि कहां बाजार लगना है। - शिवाजी शुक्ला, सहायक उपायुक्त पुलिस।

कालेज का यह है कहना: कालेज अपने वोकेशनल कोर्स चला रहा है जिसमें इस मैदान का प्रयोग हो रहा है। इसलिए मैदान देने से पटाखा कारोबारियों को मना कर दिया गया है। - जोसेफ डेनियल प्राचार्य, क्राइस्ट चर्च डिग्री कालेज।

chat bot
आपका साथी