इटावा में कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई फायरिंग, दो घायल

मामले की जांच शुरू की। वहीं आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने बताया पीडि़त पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपितों को पकडऩे के लिए दविश दी जा रही है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:05 PM (IST)
इटावा में कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई फायरिंग, दो घायल
आरोपितों को पकडऩे के लिए दविश दी जा रही

कानपुर, जेएनएन। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौबिया गांव में बिजली की कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर गाली गलौज करते हुए अवैध असलहा से  फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति के गोली लग गई।

बीच-बचाव करने आए गांव का एक व्यक्ति गिर जाने से घायल हो गया। चौबिया गांव के राजवीर शाक्य पुत्र रामचंद्र विद्युत पोल से कटिया डाल रहे थे तभी दूसरे पक्ष द्वारा कटिया डालने को लेकर मना किया गया और बिजली विभाग के अधिकारियों को बता दिया गया इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और दूसरे पक्ष ने आधा दर्जन साथियों के साथ में आकर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे गोली राजवीर शाक्य पुत्र रामचंद्र के लग गई वहीं बीच-बचाव करने आए गांव के ही यदुनाथ सिंह पुत्र लालाराम गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडि़त पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। चौबिया पुलिस ने दोनों घायलों को बसरेहर सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। मामले की जांच शुरू की। वहीं आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने बताया पीडि़त पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपितों को पकडऩे के लिए दविश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी