कानपुर के तलाक महल के घरों में घुसा गंदा और बदबूदार पानी, पार्षद बोले - मेरी कोई नहीं सुनता

उठती सड़ांध के बीच लोगों के सहरी व इफ्तार करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नदीम इमरान राशिद लियाकत आदि ने बताया कि गंदे पानी का अकसर भराव हो जाता है। न तो क्षेत्रीय पार्षद न ही नगर निगम के अधिकारी इसका स्थाई रूप से कोई हल निकाल रहे हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:01 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:01 PM (IST)
कानपुर के तलाक महल के घरों में घुसा गंदा और बदबूदार पानी, पार्षद बोले - मेरी कोई नहीं सुनता
जलकल अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही

कानपुर, जेएनएन। ईद से पहले तलाक महल के घरों में सीवर का गंदा-बदबूदार पानी घुसने से लोगों में आक्रोश है। पिछले तीन दिन से पूरी गली सीवर के पानी से भरी हुई है। रोजेदार घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद से लेकर जलकल अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

तलाक महल स्थित बाबू जी अखाड़े वाली गली में सीवर का गंदा बदबूदार पानी भरा हुआ है। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। रमजान चल रहे हैं और शुक्रवार को ईद है। ऐसे में लोगों में क्षेत्रीय पार्षद से लेकर जलकल अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है।

सीवर का पानी भरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। भरने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। तलाक महल स्थित बाबू जी आखाड़े वाले गली में सीवर भराव की समस्या दूर नहीं हो रही है। आए दिन यहां सीवर का गंदा व बदबूदार पानी भर जाता है। इसकी वजह से लोग घरों से निकल नहीं पाते हैं। पिछले तीन दिन से यहां जलभराव है। लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद से भी गुहार लगाई लेकिन समस्या का स्थाई हल नहीं निकाला गया। नगर निगम के अधिकारी भी कई बार यहां निरीक्षण कर चुके है। हंगामा होने पर पानी निकाल अस्थाई व्यवस्था कर दी जाती है। कुछ ही दिनों में फिर से पानी भरने लगता है। गली में तकरीबन दो सौ परिवार रहते हैं। रमजान चल रहे हैं। गंदे पानी से निकलने वाली बदबू से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।

गंदे पानी से उठती सड़ांध के बीच लोगों के सहरी व इफ्तार करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नदीम, इमरान, राशिद, लियाकत आदि ने बताया कि गंदे पानी का अकसर भराव हो जाता है। न तो क्षेत्रीय पार्षद न ही नगर निगम के अधिकारी इसका स्थाई रूप से कोई हल निकाल रहे हैं। यहां सीवर लाइन को भी नहीं बदला जा रहा है। इसकी वजह से सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ता है। कई बार सीवर का पानी घरों में घुस चुका है। अब रमजान में सीवर का पानी भरने से मुसीबत बनी हुई है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी है।

chat bot
आपका साथी