फर्रुखाबाद: पेशाब करने से मना करने पर ढाबा कर्मचारी को गोली मारी, हालत गंभीर, दो को भीड़ ने पकड़ा

बाइक सवार पांच युवक सोमवार देर रात ढाबा पर खाना खाने पहुंचे। एक युवक पास में ही पेशाब करने लगे। इस पर होटल कर्मचारी ने उसे टोक दिया। इसी पर विवाद हुआ और युवकों ने तमंचे निकाल लिए। एक युवक ने कर्मचारी के गोली मार दी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM (IST)
फर्रुखाबाद: पेशाब करने से मना करने पर ढाबा कर्मचारी को गोली मारी, हालत गंभीर, दो को भीड़ ने पकड़ा
पेशाब करने से मना करने पर ढाबा कर्मचारी को मारी गोली।

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। जिले में अपराधियों के हौंसले बुलद हैं। पेशाब करने से मना करना एक ढाबा कर्मचारी को महंगा पड़ गया। होटल में खाना खाने पहुंचे युवकों में से एक ने ढाबा कर्मचारी को गोली मार दी। जिसके बाद उसे लाेहिया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख वहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे लेकर नर्सिंग होम ले गए। वहीं भीड़ ने दाे हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

शहर काेतवाली के मोहल्ला कुम्हारन गली लालगेट निवासी 35 वर्षीय अंशू प्रजापति बरेली हाईवे पांचाल घाट स्थित गंगा ढाबा पर काम करता है। देर रात ढाबा पर भीड़ थी। वहां महिलाएं भी खाना खा रही थीं। तभी बाइकों से पांच युवक वहां खाना खाने पहुंचे। एक युवक पास में ही खड़ा होकर पेशाब करने लगा। कर्मचारी अंशू ने महिलाओं के होने के कारण उन्हें रोका तो युवकों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दिया। यही नहीं युवकों ने तमंचे निकाल लिए। इसीदौरान एक युवक ने ढाबा कर्मचारी अंशू के पेट में गोली मार दी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। हाईवे पर जाम लग गया। कुछ लोगों ने दो हमलावर युवकों को दबोच लिया। तीन युवक भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया है। घायल अंशू को दारोगा नरेश कुमार लोहिया अस्पताल लाए। वहां से रेफर किए जाने पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी