साप्ताहिक बंदी में सख्ती के बाद भी सड़कों पर रही भीड़भाड़

कोरोना के मरीजों की बढ़ रही संख्या के चलते पुलिस कमिश्नर असीम ने मातहतों को साप्ताहिक बंदी का पालन करने के निर्देश दिए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:46 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:46 AM (IST)
साप्ताहिक बंदी में सख्ती के बाद भी सड़कों पर रही भीड़भाड़
साप्ताहिक बंदी में सख्ती के बाद भी सड़कों पर रही भीड़भाड़

जागरण संवाददाता, कानपुर : कोरोना के मरीजों की बढ़ रही संख्या के चलते पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने मातहतों को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शनिवार को सड़कों पर बड़ी तादाद में वाहनों की आवाजाही नजर आई। वहीं निराला नगर में फुटपाथ का कपड़ों का बाजार सजा रहा।

पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार की रात मातहतों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक करके रात्रि कालीन क‌र्फ्यू और दो दिन की साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए थे। वहीं उन्होंने बेवजह सड़क पर घूमकर इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई को कहा था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात पुलिस कर्मियों ने 10 बजे तक दुकानें बंद कराई थीं और आने जाने वाले वाहन सवारों को टोक कर साप्ताहिक बंदी का पालन करने की अपील करके घर में रहने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी शनिवार को गोविद नगर, फजलगंज, विजय नगर, बड़ा चौराहा, रामादेवी, यशोदा नगर, नौबस्ता, बर्रा आदि स्थानों पर सड़कों पर वाहनों की भीड़ रही। वहीं निराला नगर में कपड़ों का फुटपाथ बाजार भी सजा रहा। फजलगंज में चाय और पकौड़ी की दुकानदार भी आधा शटर खोलकर सामान की बिक्री करते रहे। गंगा बैराज पर मनाई पिकनिक तो होगा मुकदमा

जागरण संवाददाता, कानपुर: अगर आप गंगा बैराज पर पिकनिक मनाने जाने वाले हैं तो अपना इरादा बदल दीजिए। कोविड संक्रमण की वापसी का अंदेशा देखते हुए पुलिस ने बैराज पर बिना वजह जाने पर पाबंदी लगा दी है। अगर कोई पिकनिक मनाते यहां पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों दो दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित एक ही दिन में मिले। यह खतरे की घंटी है। इसको देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सख्ती बरतने का आदेश दिया है। इस क्रम में पुलिस ने गंगा बैराज पर पिकनिक मनाने पर पाबंदी लगा दी है। बैराज पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अगर कोई भी वहां पर बेवजह घुमते पकड़ा गया, पिकनिक मनाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट और लाक डाउन उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बैराज पर लगने वाली आइस्क्रीम के स्टाल व अन्य दुकानें भी बंद रहेंगी।

chat bot
आपका साथी