Dy. CM in Kanpur: आज आवास की चाबी और योजनाओं की चेक सौंपेंगे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे शहर पहुंचेंगे। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के आवास पर जाएंगे। 11 बजे अंध मूक विद्यालय जवाहर नगर में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।12.45 बजे जीआइसी चुन्नीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर आएंगे और लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:05 AM (IST)
Dy. CM in Kanpur: आज आवास की चाबी और योजनाओं की चेक सौंपेंगे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
सूबे के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शनिवार को चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री यहां उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में यांत्रिक, रसायन, विद्युत तथा टेक्सटाइल प्रयोगशालाओं  और वीङ्क्षवग लैब के मरम्मत कार्य का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 5.61 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 35 लाभार्थियों को योजनाओं की चेक, प्रमाण पत्र और पीएम आवास योजना की चाबी सौंपेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के आठ हजार से अधिक लाभार्थियों को बुलाया गया है।

उप मुख्यमंत्री  सुबह 10.30 बजे शहर पहुंचेंगे। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के आवास पर जाएंगे। 11 बजे अंध मूक विद्यालय जवाहर नगर में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।12.45 बजे जीआइसी चुन्नीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर आएंगे और लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री दो बजे पार्टी के एक पदाधिकारी के यहां जाएंगे और फिर 2.30 बजे लखनऊ रवाना होंगे। उनके हाथों संगीत टाकीज से जीटी रोड तक फुटपाथ कार्य, ईदगाह चौराहा से ब्रह्मनगर चौराहा होते हुए बाला जी मंदिर चौक तक फुटपाथ का कार्य , सेंट्रल पार्क से श्याम भवन चौराहा से सड़क के दोनों ओर इंटरलाङ्क्षकग कार्य , जरीब चौकी चौराहा से घंटाघर चौराहा तक साइड पटरी का कार्य व विजय नगर से जरीब चौकी तक सड़क की पटरी के कार्य का शिलान्यास कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी