डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का सपा पर तंज बोले, विजय यात्रा के बाद पराजय यात्रा के लिए भी रहें तैयार

शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हमीरपुर से लखनऊ जाते समय रात को कानपुर सर्किट हाउस पहुंचे। इसदौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष जातीयता व सांप्रदायिकता के आधार पर जीत के लिए दिवास्वप्न देख रहा है। जो पूरा होने वाला नहीं है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:52 AM (IST)
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का सपा पर तंज बोले, विजय यात्रा के बाद पराजय यात्रा के लिए भी रहें तैयार
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पौने आठ बजे करीब सर्किट हाउस पहुंचे।

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश में विजय यात्राएं निकाल रहे राजनीतिक दल चुनाव के बाद पराजय यात्राएं निकालने के लिए भी तैयार रहें। यह बात शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कही। वह हमीरपुर से लखनऊ जाते समय रात पौने आठ बजे करीब सर्किट हाउस पहुंचे। वह साढ़े आठ बजे करीब लखनऊ रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष जातीयता और सांप्रदायिकता के आधार पर जीत के लिए दिवास्वप्न देख रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में कई दल यात्राएं निकाल रहे हैं। इसमें विजय यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार पिछले बार से ज्यादा सीटें लेकर विधानसभा चुनाव में जीतेगी। इसलिए इन दलों को पराजय यात्रा की भी तैयारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने पहले कांग्रेस, फिर बसपा के साथ गठबंधन किया और दोनों ही बार वे हारे। अब समाजवादी छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव में फिर से हारने की तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी अब विकास की बात कर रही है, जबकि हमारा आधार ही राष्ट्रवाद और विकासवाद है। भाजपा ने पिछले साढ़े चार वर्ष में वे कार्य किए जिन्हें लेकर विपक्ष मजाक उड़ाता था और कहता था कि ऐसा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव को नकारात्मक दृष्टि से प्रभावित कर रहा है। विपक्ष रास्ता देखता है कि कोई दुर्घटना हो और वह आगे आकर राजनीति करे। विपक्ष कपोल कल्पित योजनाओं को बता रहा है। वह अनर्गल आरोपों के आधार पर सत्ता में काबिज होने का सपना देख रहा है, जनता को विपक्ष का यह नकारात्मक रवैया पसंद नहीं है। इन लोगों ने अपनी जीत के लिए हैदराबाद और बंगाल से लोगों को आयात किया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतौर पर सत्ता में आने के बाद लोगों में आकर्षण कम होता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आने के बाद आकर्षण बढ़ा है। विपक्ष के लिए परेशानी यह है कि उनके माफिया जेल में हैं। पिछले दिनों निकली एक यात्रा में उन दबंगों के चेहरे भी दिखे जो पिछले साढ़े चार वर्ष से गायब थे।

chat bot
आपका साथी