उन्नाव: बक्सर तक रोडवेज की स्पेशल बस चलाने की मांग, नवरात्र पर दूर दराज से चंडिका धाम दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

गंगा तट के किनारे होने से चंडिका धाम बक्सर का श्रद्धालुओं में विशेष महत्व है। नवरात्र पर बक्सर स्थित चंडिका धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती हैं। आने वाले लोगों में विभिन्न जनपद व प्रदेश से लोग होते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:40 PM (IST)
उन्नाव: बक्सर तक रोडवेज की स्पेशल बस चलाने की मांग, नवरात्र पर दूर दराज से चंडिका धाम दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु
बस सेवा की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। नवरात्र पर दूर दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ चंडिका धाम बक्सर दर्शन के लिए आती है। समुचित साधन का प्रबंध न होने के कारण लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोगों ने रोडवेज की स्पेशल बसे चलाये जाने की मांग की है।

गंगा तट के किनारे होने से चंडिका धाम बक्सर का श्रद्धालुओं में विशेष महत्व है। नवरात्र पर बक्सर स्थित चंडिका धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती हैं। आने वाले लोगों में विभिन्न जनपद व प्रदेश से लोग होते हैं। लेकिन बक्सर से कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर आने जाने के लिए समुचित साधन व्यवस्था नहीं हैं। इन मार्गों पर जो बसे चलती थी, उन्हें कुछ समय पहले बंद कर दिया गया। मजबूरी में लोग डग्गामार वाहनों से यात्रा करते हुए यहां पहुंचते हैं। इसमें दुर्घटनाओं का भय तो बना ही रहता हैं। साथ ही अधिक धन भी खर्च होता हैं।

नवरात्र पर्व पर भारी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। लेकिन रोडवेज बसों की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के मुन्ना ङ्क्षसह बक्सर, मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहित, नंदू गुप्ता, सुरेंद्र ङ्क्षसह, कन्हैया सिंह ने शासन-प्रशासन से मांग किया कि श्रद्धालुओं की आवागमन की समस्या को देखते हुए नवरात्र पर बक्सर के लिए स्पेशल बसे चलायी जाये। 

chat bot
आपका साथी