निराला नगर लेबर मंडी को दीप तिराहा शिफ्ट किए जाने की मांग, हादसों को देखते हुए उठाया गया मुद्​दा

गिरीश ने बताया कि मंडी अगर निराला नगर से दीप तिराहा में शिफ्ट हो जाए तो निरालानगर से जाम खत्म हो जाएगा। वाहन सवार बिना रूके बर्रा बाईपास की ओर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दीप तिराहा में बहुत जगह है। वहां पर पार्किंग की भी व्यवस्था है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:17 PM (IST)
निराला नगर लेबर मंडी को दीप तिराहा शिफ्ट किए जाने की मांग, हादसों को देखते हुए उठाया गया मुद्​दा
कानपुर में लगने वाली लेबर मंडी की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। कई सालों से लगने वाली निरालानगर लेबर मंडी को दीप तिराहा में शिफ्ट किया जाए इसके लिए पार्षद की ओर से नगर निगम को प्रस्ताव दिया जाना है। पार्षद गिरीश चंद्रा ने बताया कि लेबर मंडी लगने से सड़क में भीड़ रहती है। अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि लोग रास्ते में ही वाहन को खड़ा कर लेबर को ले जाते हैं। इस वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके साथ कुछ लेबर खुले में शराब पीकर आपस में झगड़ कर लेते हैं। गिरीश ने बताया कि मंडी अगर निराला नगर से दीप तिराहा में शिफ्ट हो जाए तो निरालानगर से जाम खत्म हो जाएगा। वाहन सवार बिना रूके बर्रा बाईपास की ओर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दीप तिराहा में बहुत जगह है। वहां पर पार्किंग की भी व्यवस्था है। पार्षद ने बताया कि लोगों की ओर से इसका प्रस्ताव आया है। इसे नगर निगम को दिया जाएगा। महापौर से प्रस्ताव को पास करने का आग्रह करेंगे।

हलुवाखाड़ा में डाली जाएगी लाइन

क्षेत्र के हलुवाखाड़ा में कई वर्षां से सीवर लाइन है। इलाके का दूषित पानी सड़क पर ही बहता है। इससे लोगों को निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर जलकल सर्वे कर रहा है। इसके बाद एस्टिमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी