कानपुर नगर निगम आयोजित करने जा रहा दीपावली मेला, जानिए क्या हाेगा खास

Deepawali Fair in Kanpur शहर में वेंडरों को व्यवस्थित करने के साथ ही नगर निगम दीपावली में वेंडरों की सामग्री के बेचकर उनकी आय बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मोतीझील में लगने वाले मेले को लेकर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय को नोडल प्रभारी बनाया गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:34 PM (IST)
कानपुर नगर निगम आयोजित करने जा रहा दीपावली मेला, जानिए क्या हाेगा खास
Deepawali Fair in Kanpur कानपुर में दीपावली मेले की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Deepawali Fair in Kanpur  पहली बार वेंडर विक्रेताओं की सामग्री बिक्री के लिए नगर निगम मेला लगाने जा रहा है। दीपावली में मेला का आयोजन किया गया है ताकि उनकी सामग्री को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया कराया जा सके। शासन के आदेश के तहत नगर निगम मोतीझील ग्राउंड में 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक मेला लगाने जा रहा है। इसमें खरीदारी के साथ ही लोग मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकेंगे।

शहर में वेंडरों को व्यवस्थित करने के साथ ही नगर निगम दीपावली में वेंडरों की सामग्री के बेचकर उनकी आय बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मोतीझील में लगने वाले मेले को लेकर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय को नोडल प्रभारी बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने मेले के लिए मोतीझील में चयनित लान का अफसरों के साथ निरीक्षण किया। मेले में स्टाल लगाए जाएगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक मनोरंजन, लेजर शो और बच्चों के लिए झूले लगाए जाएगे। खाने पीने के स्टाल भी लगाए जा रहे है। ताकि लोग खरीदारी करने के साथ ही परिवारों के साथ आनंद ले सके। मेले को आकर्षण बनाये जाने के शासन के उप सचिव अखिलानंद ब्रह्मचारी ने शासनादेश जारी किया है कि दृ्ष्टिगत स्वच्छता सेल्फी की व्यवस्था की जाए। विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन आदि की प्रतियोगिता को आयोजित कराए जाने की गतिविधियों को कराया जाए। मेला स्थल पर कोविड का पूरा पालन किया जाए। सैनिटाइजर, फागिंग कराई और सफाई कराई जाए। मेला स्थल की जानकारी व प्रचार प्रसार तेजी से किया जाए ताकि लोग मेले में खरीदारी करने आ सके। जोनल प्रभारी और जनसंपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि मेला को लेकर तैयारी चल रही है। मेले में व्यवस्था की जा रही है कि लोग अपने परिवार के साथ सामग्री खरीदने के साथ ही आनंद भी ले सके। इसके लिए व्यंजनों के स्टाल लगाए जा रहे है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ‌व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी