दीपावली की तैयारी के साथ ही कानपुर नगर निगम ने छठ पूजा स्थलों को चमकाने में जुटा, महापौर कर चुकीं निरीक्षण

अर्मापुर नहरिया साकेत नगर शास्त्रीनगर पनकी समेत आसपास के इलाकों में छठ पूजा होती है। शास्त्रीानगर और विजय नगर में स्थित पार्कों में तालाब बनाकर पूजा कराई जाती है। छठ पूजा को लेकर धीमी गति से हो रही तैयारियों को लेकर पार्षदों में भी नाराजगी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:25 PM (IST)
दीपावली की तैयारी के साथ ही कानपुर नगर निगम ने छठ पूजा स्थलों को चमकाने में जुटा, महापौर कर चुकीं निरीक्षण
कानपुर की नहर की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम ने दीपावली की तैयारी के साथ ही छठ पूजा स्थलों को भी चमकाने में जुट गया है।छठ पूजा स्थलों में एकत्र गंदगी, खोदी सड़क और बंद लाइटों को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। खुद महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन खुद छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण करके समस्याओं का निस्तारण कर रहे है।

अर्मापुर नहरिया, साकेत नगर, शास्त्रीनगर, पनकी समेत आसपास के इलाकों में छठ पूजा होती है। शास्त्रीानगर और विजय नगर में स्थित पार्कों में तालाब बनाकर पूजा कराई जाती है। दस नवंबर को होने वाले छठ पूजा को लेकर धीमी गति से हो रही तैयारियों को लेकर पार्षदों में भी नाराजगी है। पार्षद राघवेंद्र मिश्र, नीरज बाजपेई, नवीन पंडित ने कहा कि छठ पूजा स्थलों के पास काफी गंदगी फैली हुई है। साथ ही सड़क टूटी है या खोदी पड़ी है। नगर निगम की टीम दीपावली में तैयारी में लगी है।दीपावली के छह दिन बाद छठ पूजा है। एेसे में अभी से कार्रवाई नहीं हुई तो छठ पूजा स्थलों तक जाना मुश्किल हो जाएगा। तमाम पोलों में लाइटें बंद पड़ी है। साथ ही पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसको दुरुस्त कराया जाए।

अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय छठ पूजा समिति अध्यक्ष संतोष गहमरी ने छठ पूजा गाइड-लाइन, छठ पर्व पर आकाश घाटों की सफाई, लाइट और पैच वर्क किया जाए। संतोष गहमरी ने कहा गाइड-लाइन जारी होने पर कमेटी के लोग उसी हिसाब से काम चालू कर दें। अरमापुर बड़ी नहर पर छठ पूजा घाट पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है उसे तत्काल बनवा दे जिससे छठ व्रतियों को घाटो पर जाने से कोई दिक्कत न हो। महापौर प्रमिला पांडेय ने अफसरों को आदेश दिए है कि छठ पूजा स्थलों को साफ कराने के साथ ही मार्ग को दुरुस्त किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

chat bot
आपका साथी