कन्नाैज में फंदे से लटका मिला मासूम का शव, चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

थाना तालग्राम के गांव बनियानी निवासी राजेश यादव का इकलौता बेटा नौ वर्षीय कृष्णा यादव आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर में कक्षा चार का छात्र था। गुरुवार को कृष्णा घर पर अकेला था। ताऊ राकेश घर आए तो उन्होंने कृष्णा को फंदे पर लटका देखा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:10 PM (IST)
कन्नाैज में फंदे से लटका मिला मासूम का शव, चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप
नौ वर्षीय कृष्णा का शव घर पर फंदे पर लटका मिला। फाइल फोटो।

कन्नौज, जेएनएन। जिले में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव घर के बाहर फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मासूम के पिता ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। स्वजन ने इसी रंजिश को लेकर बेटे की हत्या होने की बात कही है। पिता ने गांव के एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

थाना तालग्राम के गांव बनियानी निवासी राजेश यादव का इकलौता बेटा नौ वर्षीय कृष्णा यादव आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर में कक्षा चार का छात्र था। गुरुवार को शिक्षामित्र मां कृष्णा विद्यालय गई थी। पिता राजेश यादव गांव में आयोजित सत्संग में शामिल होने गए थे। कृष्णा घर पर अकेला था। इसीदौरान ताऊ राकेश घर आए तो उन्होंने कृष्णा को फंदे पर लटका देखा। कृष्णा का शव घर के बाहर बरामदे में लगे कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका था। जिसके बाद उन्होंने स्वजन और पुलिस को सूचना दी।। थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम के प्रभारी नीरज कुमार ने नमूने एकत्रित किए। इकलौते बेटे की मौत से माता पिता बदहवास हो गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि कृष्णा के पिता राजेश यादव ने प्रधान का चुनाव लड़ा था। इसी को लेकर कुछ लोग रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि इसी रंजिश में बच्चे की हत्या कर दी गई है। कृष्णा के पिता राजेश यादव ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस आराेप के आधार पर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी