औरैया में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

कानपुर देहात जिला के रसूलाबाद थाना क्षेत्र निवासी रामजी पुत्र विजय पाल शहर के हाईवे रोड स्थित गेस्ट हाउस में देखरेख का काम करता था। उसके साथ उसकी बुआ का लड़का श्यामजी भी काम करता है। गुरुवार की देर रात रामजी का शव फंदे पर लटका मिला।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:54 PM (IST)
औरैया में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी
गेस्ट हाउस में लगे टेंट से रामजी का शव फंदे पर लटका मिला।

 औरैया, जेएनएन। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित गेस्ट हाउस में लगे टेंट से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार देर रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। गेस्ट हाउस में साथ काम करने वाले उसके बुआ के लड़के ने जब शव लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कानपुर देहात जिला के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव लच्छा निवादा निवासी 24 वर्षीय रामजी पुत्र विजय पाल शहर के हाईवे रोड स्थित गेस्ट हाउस में देखरेख का काम करता था। उसके साथ उसकी बुआ का लड़का श्यामजी भी काम करता है। गुरुवार की देर रात रामजी का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख श्यामजी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पर निझाई चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जब पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन चेक किया तो आखिरी काल उसने पत्नी को की थी। मृतक के बुआ के लड़के श्यामजी ने बताया कि रामजी का उसकी पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर वह तनाव में था। पुलिस ने मृतक के स्वजन को फोन करके सूचना दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निझाई चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि हत्या या आत्महत्या इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल, मृतक के रिश्तेदार व स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे कोई न कोई विवाद जरूर है। मृतक के स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर मुख्य बिंदुओं पर जांच हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी