हमीरपुर में यमुना नदी में मिले मां-बेटे के शव, स्वजन ने दूरी का हवाला देकर आने से किया इन्कार

यमुना नदी की तलहटी से महिला का शव बुधवार देर शाम बरामद हुआ था। गुरुवार को तीन वर्षीय मासूम का शव उससे कुछ दूरी पर ही पड़ा मिला। इन शवों के पास से एक बैग मिला। उसमें कपड़ों के साथ कागजात और कुछ फोन नंबर लिखे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:29 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:29 PM (IST)
हमीरपुर में यमुना नदी में मिले मां-बेटे के शव, स्वजन ने दूरी का हवाला देकर आने से किया इन्कार
हमीरपुर में मिले मां-बेटे के शव की प्रतीकात्मक तस्वीर।

हमीरपुर, जेएनएन। यमुना नदी की तलहटी में मां और बेटे के शव अलग-अलग दिन पड़े मिले। मृतका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। दोनों को चार दिन पहले सुरौली बुजुर्ग गांव में कुछ लोगों के साथ देखा गया था। पुलिस यमुना नदी में बहकर आए सात शवों में इन्हें भी शामिल करना चाहती थी, लेकिन बैग और सामान मिलने से शिनाख्त के बाद उलझ गई।

यमुना नदी की तलहटी से महिला का शव बुधवार देर शाम बरामद हुआ था। गुरुवार को तीन वर्षीय मासूम का शव उससे कुछ दूरी पर ही पड़ा मिला। इन शवों के पास से एक बैग मिला। उसमें कपड़ों के साथ कागजात और कुछ फोन नंबर लिखे थे। उनसे पता चला कि महिला बिहार के किशनगंज जिले के थाना बहादुरगंज अंतर्गत कोरात बनगवां गांव की निवासी थी। उसकी उम्र 30 साल थी। उसकी ससुराल बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गांव सिंधु ग्वाल पोखर में होने की बात पता चली है। फोन पर मृतका के भाई को जानकारी दी गई, लेकिन उसने अधिक दूरी और गरीबी का हवाला देकर आने से इन्कार कर दिया। महिला के यहां तक पहुंचने व उसे लाने को लेकर कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मृतका व उसके बेटे के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद हत्या की वजह पता चलेगी। गांव के कुछ लोगों पर संदेह है। उन्हें पकड़कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।  

chat bot
आपका साथी