डीसीपी यातायात बोले...ऐसा कुछ कीजिए कि लगे कमिश्नरेट यातायात पुलिस है

डीसीपी यातायात ने भी किसी को निराश नहीं किया। हर फोन कॉलर का नाम पता और नंबर नोट कर विश्वास दिलाया कि उनकी उम्मीद जरूर पूरी होगी। इस दौरान डीसीपी यातायात ने आम लोगों के लिए यातायात संबंधी शिकायतों व सुझावों के लिए एक वाट््सएप नंबर 9305104387 भी जारी किया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:05 AM (IST)
डीसीपी यातायात बोले...ऐसा कुछ कीजिए कि लगे कमिश्नरेट यातायात पुलिस है
जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब देते डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति

शहर के बेलगाम यातायात पर कमिश्नरेट पुलिस लगाम लगा सकती है। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में गुरुवार को शहरवासियों ने इस बात पर विश्वास जताया। डीसीपी यातायात बीबीजीटीएस मूॢत के साथ बातचीत में लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं और सुधार के सुझाव भी दिए। सभी का मानना था कि कमिश्नरेट पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था सुधार सकती है। डीसीपी यातायात ने भी किसी को निराश नहीं किया। हर फोन कॉलर का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट कर विश्वास दिलाया कि उनकी उम्मीद जरूर पूरी होगी। इस दौरान डीसीपी यातायात ने आम लोगों के लिए यातायात संबंधी शिकायतों व सुझावों के लिए एक वाट््सएप नंबर 9305104387 भी जारी किया।  नौबस्ता चौराहे पर दिन भर जाम रहता है। ऑटो टेंपो की अराजकता चरम पर है। विरोध पर मारपीट करते हैं।                                                    विक्रांत यादव, नौबस्ता अराजकता की जानकारी हुई है। चौराहों से अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। संबंधित जोन के यातायात निरीक्षक को इसकी जानकारी दी जाएगी। सड़कों पर जाम लगा रहता है और यातायात सिपाही सिर्फ मोबाइल लेकर चालान काटने में व्यस्त रहते हैं                                                                          अंबरीश कुमार, बर्रा-दो चालान कानून का भय दिखाने का एक साधन है। यातायात को सुधारने का प्रयास जारी है। लोगों को असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।  सड़क हादसे में एक साल पहले पिता का देहांत हो गया था, तब से पिता की गाड़ी घर पर खड़ी है। 13 जून  को मोबाइल पर पिता के वाहन का चालान होने का मैसेज आया है। सुरभि त्रिवेदी, पनकी गलत चालान होने की शिकायतें आ रही हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कुछ लोग चल रहे हैं। इनके खिलाफ अभियान चलेगा। गलत चालान निरस्त कराया जाएगा।  सचेंडी में हुए हादसे के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। यातायात विभाग क्या कर रहा है।                                                                   मिथिलेश यादव, ग्वालटोली व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात विभाग एनएचएआइ और आरटीओ के साथ मिलकर गलत दिशा में चलने वाले, क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रहा है। - शहर में युवा वर्ग बाइक व बुलेट में साइलेंसर बदलवाकर शोर मचाते हैं। बुजुर्गों को परेशानी होती है। इस पर क्या कार्रवाई हो रही है। आकाश त्रिपाठी, बर्रा विश्वबैंक और इंद्र प्रकाश अवस्थी, जूही लाल कालोनी मामला संज्ञान में आया है। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आरटीओ से वाहन की आवाज को लेकर मानक लिए गए हैं। जल्द ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी। - गुमटी नंबर पांच और मेस्टनरोड पर सड़क पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पाॄकग होती है, इससे जाम लगता है - गुरमीत सिंह, नरेश कुमार भाटिया गुमटी नंबर पांच प्रमुख बाजारों में पाॄकग व्यवस्था के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल यातायात सुचारु रहे इसके लिए संबंधित यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। - आटो टेंपो चालक गाडिय़ों में आगे लोहे का बंपर लगवाते हैं। जरा सी टक्कर पर दूसरे वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। किशन अग्रवाल, कारवालो नगर आटो-टेंपो में इस तरह के जाल लगाकर चलने की जानकारी है। अभियान चलाया जा रहा है। - किदवई नगर से चालीस दुकान के बीच सड़क के दोनों ओर ठेलिया दुकानदारों का अतिक्रमण है, इससे जाम लगता है। जितेंद्र कुमार, किदवई नगर कई स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित कर हटवाया गया है। यदि कहीं यातायात प्रभावित होता है, तो नगर निगम से संपर्क कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी