कस्टमाइज्ड पेपर रोल की मार्केट्स में धूम, इस दीपावली अपने घर को बनाइये और भी खूबसूरत

दीपावली के त्योहार में अपने घरों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप कस्टमाइज्ड पेपर रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट्स में इस बार कस्टमाइज्ड पेपर रोल की धूम है। इसका उपयोग सामान्य दीवार को खास बनाने के लिए किया जा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:36 PM (IST)
कस्टमाइज्ड पेपर रोल की मार्केट्स में धूम, इस दीपावली अपने घर को बनाइये और भी खूबसूरत
इस बार मार्केट्स में कस्टमाइज्ड पेपर रोल की मांग बढ़ी है।

कानपुर, जेएनएन। दीपावली करीब है इसको लेकर लोग अपने घरों की सफाई, रंगाई, पुताई के काम में लगे हुए हैं। पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। इस बार मार्केट्स में कस्टमाइज्ड पेपर रोल की मांग बढ़ गई है। जिसके जरिए आप अपनी यादों को घरों की दीवारों पर सजा सकते हैं। ड्राइंग रूम या बेडरूम की दीवारों को नया लुक देने के लिए कस्टमाइज्ड पेपर रोल लाेगों को पसंद आ रहा है। ये पेपर रोल प्रिंटेड और कस्टमाइज्ड दाेनो रूप में आ रहे हैं।

सामान्य दीवार को कुछ खास बनाने के लिए वाल पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 55 वर्ग फीट का यह वाल पेपर 1,500 रुपये से 2,500 रुपये के बीच आ रहा है। पांच छह वर्ष आराम से चलने वाले इस वाल पेपर को जब इच्छा हो बदल भी सकते हैं। वहीं कस्टमाइज्ड पेपर रोल भी आते हैं। ग्राहक अपने घर की दीवारों पर जिस फोटो को दर्शाना चाहते हों, उनका वाल पेपर बनवा सकते हैं। यह वाल पेपर सिंगल पीस में होता है और पूरी दीवार पर किसी फोटो की तरह लगाया जा सकता है। मार्केट में वाल पेपर 85 रुपये से 100 रुपये प्रति वर्ग फीट में बन रहा है। खास बात ये है कि यह कागज की तरह गलता नहीं है, इसलिए इसे धोया भी जा सकता है। आठ से 10 वर्ष यह वाल पेपर खराब नहीं होता है। बहुत से घरों में सीलन रहती है जो लाख कवायद के बाद भी जाने का नाम नहीं लेती इन दीवारों पर पुताई करने से भी समस्या खत्म नहीं होती है। पेंट कारोबारी रवि भल्ला के मुताबिक ऐसी दीवारों पर कस्टमाइज्ड पेपर रोल लगाने से समस्या खत्म हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसके साथ पीवीसी पैनल की खूब मांग है। यह अपने पीछे पूरी सीलन छिपा देती है। सीलन कहीं भी हो, इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। फर्श खूबसूरत नजर आए, इसके लिए वुडेन फ्लोरिंग की मांग की जा रही है। दो मिलीमीटर से लेकर पांच मिलीमीटर के बीच की वुडेन फ्लोरिंग खूब बिक रही हैं। इन्हें धुला भी जा सकता है। इसलिए कामर्शियल क्षेत्र में इनकी बिक्री खूब है। कारोबारी परमजीत भाटिया के मुताबिक फ्लोर कोट के लिए 450 रुपये लीटर के हिसाब से यह बिक रहा है। एक लीटर में 70 वर्ग फीट के दो बार कलर हो सकता है। इसके साथ ही इनके आठ रंग भी हैं। पेंट भी वाटर प्रूफ, वेदर प्रूफ, डस्ट प्रूफ आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी