CSJMU में आज से शुरू होगा डिग्री वितरण, संक्षेप में पढ़िए- कानपुर की कुछ अन्य खबरें

कानपुर में रोज ही खेलकूद धार्मिक राजनीतिक और आपराधिक गतिविधियां होती रहती हैं। खबरों की इस श्रृंखला में हम आपको ऐसे सभी आयोजन और वारदातों के बारे में संक्षेप में जानकारी देते हैं। आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:30 AM (IST)
CSJMU में आज से शुरू होगा डिग्री वितरण, संक्षेप में पढ़िए- कानपुर की कुछ अन्य खबरें
आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।

कानपुर, जेएनएन। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) में मंगलवार से डिग्रियां मिलेंगी।  इसके लिए उपाधि वितरण कैंप की शुरुआत की जाएगी। इसका उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो.विनय पाठक करेंगे। सोमवार को यह जानकारी विवि के कुलसचिव डा.अनिल यादव ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 से लेकर 2000 तक की डिग्री के लिए 1500 रुपये तथा वर्ष 2001 से लेकर 2020 तक की डिग्री के लिए 1000 रुपये फीस देकर छात्र-छात्राएं व विवि से पढ़ाई करने वाले सभी जन अपनी डिग्री ले सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपनी अंकतालिका की छायाप्रति व फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति साथ लानी होगी। वहीं, इस मामले पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर उपाधि शुल्क में कमी व इसे डाक से भेजे जाने की मांग की। 

10वीं पास छात्र विवि से कर सकेंगे टेक्सटाइल डिजाइन की पढ़ाई

अगर आप 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं तो विवि के इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट्स विभाग द्वारा शुरू होने वाले टेक्सटाइल डिजाइन, चित्रकला व एप्लाइड आर्ट्स, स्कल्पचर आदि में प्रवेश ले सकते हैं। विभागाध्यक्ष डा.बृजेश कटियार ने यह जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों में जहां 10-10 सीट होंगी, वहीं फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइन, थ्री-डी एनिमेशन व थ्री-डी माडलिंग में 15-15 सीटें होंगी और इन सभी की पाठ्यक्रम अवधि एक वर्ष होगी। कुलपति प्रो.विनय पाठक ने इसे लेकर निर्देश दिए हैैं। खेरेश्वर धाम तालाब का होगा सुंदरीकरण

शिवराजपुर कस्बे से ढाई किलो मीटर दूर स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत यह कार्य होगा। इस तालाब में वर्ष के 12 माह पानी रहे इसके लिए पानी का इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ फलदार पौधे लगाए जाएंगे और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। खेरेश्वर धाम महादेव मंदिर गंगा तट के किनारे स्थित था और यहां घना जंगल हुआ करता था। अब गंगा इससे दूर बहती हैं। बाद में यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। इस मंदिर के सामने ही तालाब है। तालाब में श्वेत कमल के पुष्प बहुतायत संख्या में मिलते हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं शिवराजपुर के बीडीओ केके पांडेय ने इस तालाब के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यहां फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला 

राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा किए गए जमीन के सौदे की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए सोमवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेतना चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. तौहीद सिद्दीकी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर मिले दान का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, हमजा निहाल, अभिषेक मिश्रा, राहुल द्विवेदी, अंकेश, प्रशांत, आशीष, शौर्य, दीपू, ध्रुव मौजूद रहे।

गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाया

गुरुद्वारों मेें सोमवार को गुरु अर्जन देवजी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन के साथ सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी बांटा गया। गुरुद्वारा बाबा नामदेव में शबद कीर्तन के बाद अरदास हुई। इसके बाद गुरुद्वारा बाबा नामदेव कमेटी ने गोङ्क्षवद नगर में छबीले लगाकर शर्बत व छोटे का वितरण किया। इस दौरान सरदार कुलवंत ङ्क्षसह पम्मी, अशोक अरोड़ा, सरबजीत, रौनक, सतनाम, नीतू ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। वहीं, दशमेश रंजीत नगाड़ा की ओर से झकरकटी बस अड्डे पर शर्बत का वितरण किया गया। बसों में यात्रियों को शर्बत पिलाया गया। इस दौरान संत बाबा इंदरजीत ङ्क्षसह खालसा, सरदार अजीत ङ्क्षसह छाबड़ा, सरदार कमलजीत ङ्क्षसह बग्गा, सरदार सतबीर ङ्क्षसह नारंग, सिमरजीत ङ्क्षसह छाबड़ा आदि मौजूद रहे। संगीत टाकीज चौराहा पर युवा सिख मोर्चा ने शर्बत वितरण किया।  गुरु अर्जन देवजी की शहादत पर प्रकाश भी डाला गया। कंवलजीत ङ्क्षसह, उज्मा सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, एजाज शाह, ङ्क्षसपल ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। शास्त्री नगर चैन फैक्ट्री चौराहे पर लस्सी बांटी गई। इस दौरान गुरङ्क्षवदर ङ्क्षसह छाबड़ा विकी, कंवलजीत ङ्क्षसह सचदेवा, जगमोहन ङ्क्षसह बख्शी, परमजीत ङ्क्षसह गुरमीत ङ्क्षसह तनेजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी