सीएसजेएमयू बनाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक, पढ़िए- कानपुर में कोरोना से जुड़ी संक्षिप्त खबरें
कानपुर शहर में कोरोना संक्रमण के चलते पीड़ितों के मददगार भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएसजेएमयू में ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क बैंक बनाने की कवायद चल रही है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देगी।
सीएसजेएमयू तैयार कराएगा आक्सीजन सिलिंडर व मास्क बैंक
कोरोना महामारी को देखते हुए अब छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के प्रोफेसर व शहर की तमाम सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मिलकर आक्सीजन सिङ्क्षलडर, मास्क बैंक स्थापित करेंगे। इसके अलावा नए स्टार्टअप, आक्सीजन प्लांट की स्थापना को लेकर भी कवायद की जाएगी। इस संबंध में विवि के कुलपति प्रो.विनय पाठक ने आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट के संयोजक डॉ.सुधांशु राय को निर्देश दिए हैं। कुलपति प्रो.पाठक ने डॉ.सुधांशु से ऑनलाइन संवाद कर आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट की गतिविधियों को भी जाना। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के चलते पिछले दो माह में शहर के अंदर आमजन को जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उनका समाधान तलाशें। इस अभियान से विवि के पूर्व छात्रों को भी जोड़ें। जिससे अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके।
पुलिस कर्मियों को पिलाया औषधीय काढ़ा
कोरोना महामारी से बचाव के लिए गो-गौरैया संरक्षण समिति की ओर से चकेरी थाने में पुलिसकर्मियों को औषधीय काढ़े का वितरण किया गया। गो-गौरैया संरक्षण समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि इस दौरान चकेरी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी समेत थाने के सभी पुलिस कर्मियों को काढ़ा दिया गया। इसके साथ ही ईश्वर से पुलिसकर्मियों के स्वस्थ रहने की कामना की गई है। इस मौके पर प्रमोद अवस्थी, सिद्धार्थ द्विवेदी, शुभम मिश्रा समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
घर-घर शुरू हुई कोरोना की जांच
मोहल्ला निगरानी समिति वार्ड 91 शास्त्री नगर अध्यक्ष व पार्षद राघवेंद्र मिश्र ने रविवार कोविड की जांच के लिए घर-घर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 75 लोगों की आरटीपीसीआर जांच करायी गई। इसके साथ ही पार्षद ने बताया की यह अभियान उनके वार्ड में सोमवार से रोजाना ब्लाक संख्या एक से शुरू होकर पूरे 498 ब्लाकों में चलाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी देगी 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर जिले में लोगों की मदद के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर दे रही है। इसी क्रम में कानपुर को भी 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे। अगले दो दिनों में यह कानपुर पहुंच जाएंगे। अभी उत्तर और दक्षिण जिलाध्यक्ष आक्सीजन सिङ्क्षलडर से जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कानपुर को पहले चार आक्सीजन कंसंट्रेटर दे रही थी। जिस पर पदाधिकारियों ने 50 लाख की आबादी में चार आक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाने पर आपत्ति की। अब तय हुआ है कि कानपुर को 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे। उत्तर और दक्षिण जिलाध्यक्षों में यह बराबर से बांट दिए जाएंगे। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि जहां भी इनकी जरुरत होगी वहां कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष के माध्यम से इसे दिया जाएगा, ताकि जरूरत खत्म होने पर समय रहते वापस मिल जाए। उन्होंने बताया आक्सीजन बैंक में नौ सिङ्क्षलडर, एक आक्सीजन कंसंट्रेटर है जिससे अभी लोगों की मदद की जा रही है।
महासभा ने बांटे मास्क व खाद्यान्न
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा चल रहे तीन दिवसीय आयोजन के समापन पर रविवार को जरूरतमंद लोगों में खाद्यान्न और मास्क का वितरण किया गया। दीप तिराहे के पास हुए वितरण समारोह में महासभा के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सूखे राशन के पैकेट वितरित किए। महासभा द्वारा इससे पहले घर-घर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संरक्षक रोहित अवस्थी, सोनू, विवेक मिश्रा, सचिन अवस्थी, रजत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
जरुरतमंदों को भोजन बांटकर रहे मदद
कोविड संक्रमण के दौरान जरूरतमंदों को राजनीतिक पार्टियां, संस्थाएं व गैर सरकारी संगठन भोजन बांट रहे हैं। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदों को सिवईं बांटकर ईद मनायी। दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने 500 लंच पैकेट बांटे। अनुसूचित जाति ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मीकि के तत्वावधान में शनिदेव मंदिर, चुन्नीगंज, सिविल लाइंस, परमट आदि स्थानों पर भोजन वितरण किया गया। भगवान परशुराम महासभा द्वारा दीप तिराहे पर राशन, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। रोहित अवस्थी, सोनू पांडेय, विवेक मिश्रा, सचिन अवस्थी, रजत मिश्रा उपस्थित रहे।