सीएसए में एक जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, यहां पढ़िए - कानपुर की कुछ अन्य खबरें

अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सौजन्य ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद अनलाक की प्रक्रिया चल रही है। अचानक शुल्क जमा करने की नोटिस आ जाने से छात्र तनाव में हैं। इसके अलावा जानिए - शहर में बुधवार काे और क्या हलचल रही।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:30 AM (IST)
सीएसए में एक जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, यहां पढ़िए - कानपुर की कुछ अन्य खबरें
कानपुर के सीएसए की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक जुलाई से नए सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए छात्रों को 26 जून तक पंजीयन शुल्क जमा करने के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद जमा करने पर प्रत्येक दिन 50 रुपये के हिसाब से देने होंगे। कुल सचिव डा. सवेंद्र ने इसकी सूचना जारी की है। इस पर छात्रों ने कई तरह के फीस को माफ करने के लिए कुलपति को पत्र लिखा है। अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष  सौरभ सौजन्य ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद अनलाक की प्रक्रिया चल रही है। अचानक शुल्क जमा करने की नोटिस आ जाने से छात्र तनाव में हैं।

सीमेंट की जगह डस्ट से किया प्लास्ट, लिया सैंपल

गोविंद नगर के मालिकपुरम में बनाए गए पार्क में सीमेंट की जगह डस्ट से प्लास्टर व इंटरलॉङ्क्षकग के काम किए जा रहे हैं। बुधवार को मुख्य अभियंता ने जांच की और लापरवाही बरतने पर सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी  है। दोनों जगहों का सैंपल भी लिया। पार्षद गिरीश चंद्र ने मुख्य अभियंता से शिकायत की थी कि पार्क में लगाई जा रही है ईंट खराब है। वह थोड़े से दबाव में ही  टूट जा रही थी। इसके साथ ही विद्युत कालोनी के सामने की जा रही इंटरलॉकिंग  में अनियमितता की शिकायत की थी। इस पर मुख्य अभियंता एसके ङ्क्षसह व अवर अभियंता सुमेर यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्क की दीवार का प्लास्टर तोड़ा तो वह अपने आप ही गिरने लगा और पार्क में लगाये जा रहे मसाले को देखा। इस दौरान अवर अभियंता सुमेर यादव ने गड़बड़ी का पूरा ठीकरा सुपरवाइजर पर फोड़ दिया। इस पर एसके सिंह ने कार्रवाई व जांच के लिए  तीन सदस्यीय टीम गठित करने की बात कही। इस दौरान पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। बैराज प्लांट हुआ शुरू, 10 लाख लोगों को मिली राहत

पिछले पांच दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को बैराज प्लांट से सप्लाई शुरू हो गई। इससे 10 लाख लोगों को राहत मिली है। रावतपुर में लीकेज होने से पिछले 4 दिन से पहुंच प्लांट बंद था। पांचवें दिन पंप ऑपरेटर को सैलेरी नहीं मिलने से हड़ताल कर दी थी। देर रात किसी तह समझा कर प्लांट को चालू करा दिया गया। बुधवार सुबह सभी जोनल पंपिंग स्टेशन में पानी पहुंच गया। इसके बाद लोगों को पानी मिला। अवर अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि पानी सुचारू रूप से चल रहा।

यूपी बार काउंसिल में जल्द सुलझेंगी समस्याएं

यूपी बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पांडेय का बुधवार को बार एसोसिएशन ने राम अवतार महाना हाल में सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि कानपुर से तीन सदस्य होने के चलते अब यूपी बार काउंसिल में अधिवक्ताओं की समस्याओं का जल्दी समाधान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव ने की। इस अवसर पर लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्राणनाथ मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, यशु शुक्ला, मयूर सैनी उपस्थित रहे।

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला 

डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी को लेकर सपाइयों ने बर्रा चौराहा पर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। समाजवादी युवजन सभा प्रदेश सचिव अर्पित त्रिवेदी व लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष दीपक खोटे की अगुवाई में सपाइयों ने हल्ला बोला। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, सुधीर त्रिवेदी, आकाश यादव, रोहित यादव, नवीन जय नीरज आदि उपस्थित रहे। वहीं समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री के प्रतीकात्मक पुतले की शवयात्रा बड़ा चौराहा से निकाली। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस अवसर पर अंकित सचान, मिहिर मिश्रा, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे। किशन लाल सुदर्शन बने अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य किशन लाल सुदर्शन को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। वह वर्ष 2018 से बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय में भी सदस्य हैं। किशन लाल सुदर्शन वर्ष 2008 में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने थे। वह मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के बाद वर्ष 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी