सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के पांच प्रोफेसरों ने बनाई नई पहचान, पाया उत्कृष्ट लेखन सम्मान

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को पांच प्रोफेसरों ने अलग पहचान दी है। अबतक पेड़ पौधों और फसल से जुड़े शोध पर काम करने वाले प्रोफसरों ने लेखन की विद्या में भी परचम फहराते हुए सम्मान पाया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 01:57 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 01:57 PM (IST)
सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के पांच प्रोफेसरों ने बनाई नई पहचान, पाया उत्कृष्ट लेखन सम्मान
सीएसए के प्रोफेसरों को लेखन में सम्मान।

कानपुर, जागरण संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के पांच प्रोफेसरों को निखिल प्रकाशन समूह आगरा की ओर से सामाजिक सरोकारों से आबद्ध सृजनधर्मिता व साहित्यिक योगदान के लिए इंजीनियर अंकुर सिंह उत्कृष्ट लेखन सम्मान से अलंकृत किया गया है।

गंगा शुद्धि अभियान संस्थान के तत्वाधान में निखिल प्रकाशन समूह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम उन्नाव के उदयन भवन में किया गया था। इसमें निखिल प्रकाशन समूह के निदेशक मोहन मुरारी शर्मा व उनकी टीम ने सीएसए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. मनीष गंगवार, डा. नीलिमा कुंवर, डा. मिथिलेश वर्मा, डा. संगीता गुप्ता और डा. खलील खान को सम्मानित किया।

डा. खलील ने बताया कि विवि के पांचों वैज्ञानिकों ने छात्रों व किसानों के लिए हिंदी की सरल भाषा में किताबें लिखी हैं। ताकि छात्र व किसानों को तकनीकी समझने में आसानी हो सके। रविवार को विवि के कुलपति डा. डीआर सिंह ने सम्मानित हुए वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी