क्रिसमस आज, गिरजाघरों में नहीं जुटेगी भीड़, तैयारियां पूरी

पादरियों ने की अपील कोरोना गाइडलाइन का करें पालन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 01:57 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 01:57 AM (IST)
क्रिसमस आज, गिरजाघरों में नहीं जुटेगी भीड़, तैयारियां पूरी
क्रिसमस आज, गिरजाघरों में नहीं जुटेगी भीड़, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, कानपुर : क्रिसमस पर इस वर्ष गिरजाघरों में सिर्फ सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। कई चर्चो में मिडनाइट सर्विस भी नहीं होगी। क्रिसमस वाले दिन आराधना के बाद वहां भीड़ नहीं जुटेगी, आने वालों को मास्क पहनना जरूरी होगा। चर्चो में सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था रहेगी। क्रिसमस पर कोरोना से बचाव के लिए विशेष प्रार्थना भी होगी। पादरियों ने अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए क्रिसमस की खुशियां मनाएं। चर्चो में भीड़ न होने दें।

घरों से लेकर चर्चो तक क्रिसमस की तैयारियां हो चुकी हैं। यीशु के जन्मदिवस को बनाने के लिए चर्चों को सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे चर्चो के अंदर भी सजावट की गई है। कोरोना से बचाव के उपाय किए गए हैं। सिविल लाइंस स्थित एलएलजेएम मैथाडिस्ट चर्च के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर टनल लगाई गई है। मास्क व हैंड सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। मालरोड स्थित क्राइस्ट चर्च में सिर्फ सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा। क्रिसमस पर आराधना के बाद चर्च बंद कर दिया जाएगा। अन्य चर्चो में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

---------

क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर मिडनाइट सर्विस होगी। इसमें सिर्फ चर्च के सदस्य ही शामिल हो सकेंगे। सुबह आराधना होगी। कोरोना के खात्मे के लिए भी विशेष प्रार्थना होगी। इसके बाद चर्च को बंद कर दिया जाएगा।

पादरी एसपी लाल, प्रीस्ट इंचार्ज क्राइस्ट चर्च

---------

एलएलजेएम मैथाडिस्ट चर्च में मिड नाइट सर्विस नहीं होगी। क्रिसमस पर सुबह नौ बजे आराधना होगी। इसमें शामिल होने वालों को मास्क लगाना जरूरी होगा। चर्च के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर टनल लगाई गई है।

पादरी जेजे ऑलिवर, प्रीस्ट इंचार्ज एलएलजेएम चर्च

---------

क्रिसमस मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे लेकर सभी में उत्साह है। चर्चो में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखने हुए आराधना व अन्य कार्यक्रम होंगे। चर्चों में सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है।

पादरी डायमंड यूसुफ, अध्यक्ष न्यू लाइफ चर्च

chat bot
आपका साथी