कानपुर में सर्द रातों में बढ़ा अपराध का ग्राफ, बढ़ी पुलिस की मुश्किलें

सर्द रातों में लगातार बढ़ते क्राइम ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिया है। एडीजी ने रात में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 01:50 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 01:50 AM (IST)
कानपुर में सर्द रातों में बढ़ा अपराध का ग्राफ, बढ़ी पुलिस की मुश्किलें
कानपुर में सर्द रातों में बढ़ा अपराध का ग्राफ, बढ़ी पुलिस की मुश्किलें

12 दिसंबर : सजेती के मिश्रापुर में ममेरी बहन की शादी में आए नौ वर्षीय बच्चे की गला घोटकर हत्या।

11 दिसंबर : चकेरी की बंगाली कालोनी में किराना कारोबारी को गोली मारकर लूट का प्रयास।

10 दिसंबर : मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की हत्या।

07 दिसंबर : सजेती के गांव में शराब पिलाने के बाद बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या। जागरण संवाददाता, कानपुर : ये महज छह दिनों के आंकड़े हैं। सर्द रातों में अपराध के ग्राफ में अचानक आई तेजी ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिए हैं। हालातों को देखते हुए एडीजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस को सर्दी के समय रात से लेकर सुबह पांच बजे तक सक्रिय रहना होगा।

पिछले एक महीने में जनपद में हत्या की दस वारदातें हुई। इसमें छह घटनाएं रात के समय की हैं। इसी तरह लूटपाट की घटनाएं भी शाम ढलने के बाद ही होती हैं। शादी समारोह के चलते चोर भी खासे सक्रिय रहे। एक माह में खाली पड़े लगभग दो दर्जन मकानों को निशाना बनाया जा चुका है। एडीजी जयनारायण सिंह ने कहा कि सर्द रातों में अपराध बढ़ता है। खासकर बावरिया गिरोह का प्रकोप भी सर्दियों के समय अधिक रहता है। सभी पुलिस कप्तानों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पहाड़पुर में पार्षद संग अभद्रता कर रिवॉल्वर तानने का आरोप

संवाद सहयोगी, बिधनू: पहाड़पुर में वार्ड 87 की पार्षद मेनिका सेंगर और मौरंग कारोबारी गांधी सिंह परिहार के बीच गाड़ी निकालने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। कारोबारी का आरोप है कि पार्षद ने विवाद के दौरान उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। जबकि पार्षद का आरोप है कि कारोबारी ने अभद्रता कर उन पर रिवॉल्वर तान दी। बिनगवां वार्ड 87 की पार्षद मेनिका सेंगर पहाड़पुर गांव में समर्थकों संग एक शादी समारोह में शामिल होने गईं थीं। लौटते समय गांव के बाहर जामू निवासी मौरंग कारोबारी गांधी सिंह परिहार साथियों के साथ कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी संकरे रास्ते पर दोनों की कार आमने सामने आ गई। एक दूसरे की कार पीछे करने को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि कारोबारियों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नौबस्ता के कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पार्षद यहां आयी थीं। घटनास्थल और निवास दोनों ही बिधनू क्षेत्र में है। उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया है।

chat bot
आपका साथी