COVID 19 Death Case : औरैया में कोरोना से पीडि़त वृद्ध ने 100 शैय्या अस्पताल में तोड़ा दम

जटियापुर कानपुर देहात निवासी 60 वर्षीय वृद्ध गंधर्व सिंह का उपचार 100 शैय्या कोविड एल-टू अस्पताल में चल रहा था। डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गंधर्व की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:31 PM (IST)
COVID 19 Death Case : औरैया में कोरोना से पीडि़त वृद्ध ने 100 शैय्या अस्पताल में तोड़ा दम
मौत की घटना के मामले की शिकायत जिला प्रशासन से भी की है

कानपुर, जेएनएन। कोविड के बढ़ते मामलों को रोकने में जुटे प्रशासन के सामने हो रही मौत को रोकना चुनौती बन गई है। शुक्रवार को 62 वर्षीय एक वृद्ध कोरोना से जंग हार गया। वह करीब एक सप्ताह से 100 शैय्या कोविड अस्पताल में भर्ती था। आक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उसने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। स्वजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मौत की घटना के मामले की शिकायत जिला प्रशासन से भी की है।

जटियापुर कानपुर देहात निवासी 60 वर्षीय वृद्ध गंधर्व सिंह का उपचार 100 शैय्या कोविड एल-टू अस्पताल में चल रहा था। डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गंधर्व की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आक्सीजन की कोई कमी अस्पताल में नहीं है। स्वजन की ओर से जो आरोप लगाए जा रहे वह बेबुनियाद हैं।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वृद्ध की मौत की सूचना उन्हेंं मिली है। अस्पताल स्टाफ से जानकारी की गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। स्वजन का आरोप क्या है, इसे ध्यान में रखते हुए ही जांच कराई जाएगी। फिलहाल, आक्सीजन को लेकर 100 शैय्या कोविड एल-टू व 50 सैय्या अस्पताल एल-व में कोई कमी नहीं है। 100 शैय्या में मरीजों के लिए 73 से 100 बेड कर दिए गए हैं। यही नहीं, एंबुलेंस की संख्या को भी बढ़ाया गया है। 

chat bot
आपका साथी