कानपुर के कांग्रेसी पार्षद ने किया ऐसा काम कि देखकर दंग रह गए अफसर, सांसद ने लिया मामले का संज्ञान

जूही बुद्ध बिहार इलाके में 10 हजार से ज्यादा की आबादी है। कई वर्षों से सड़क किनारे बनी बरसाती नाली से सीवर का दूषित पानी नाले में गिरता है। यहां के लोग सफाई के लिए कर्मचारी को नहीं बुलाते वह खुद बा खुद सफाई करने लगते हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:30 PM (IST)
कानपुर के कांग्रेसी पार्षद ने किया ऐसा काम कि देखकर दंग रह गए अफसर, सांसद ने लिया मामले का संज्ञान
अधिकारी हरकत में आये और सप्ताह भर के अंदर काम शुरू

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम के पार्षद ने ऐसा काम किया है कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक के होश उड़ गए। मात्र 100 मीटर सीवर लाइन के लिए पार्षद ने अपनी संपत्ति को नीलाम करने की योजना बना ली थी। इसके बाद अधिकारी हरकत में आये और सप्ताह भर के अंदर काम शुरू होना है।

जूही बुद्ध बिहार इलाके में 10 हजार से ज्यादा की आबादी है। कई वर्षों से सड़क किनारे बनी बरसाती नाली से सीवर का दूषित पानी नाले में गिरता है। यहां के लोग सफाई के लिए कर्मचारी को नहीं बुलाते, वह खुद बा खुद सफाई करने लगते हैं। वहीं, इसकी बदबू से भी लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार पार्षद सुनील कन्नौजिया ने जलकल अफसरों के सामने मुद्दाया उठाया था, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। परेशान होकर पार्षद सुनील कन्नौजिया ने अपने कपड़े, जूते, चप्पल और वाहन को नीलाम कर क्षेत्र में पाइप लाइन डलवाने के लिए योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों को कार्ड देकर आमंत्रित किया था। अफसरों की भद्द पीटने के बाद सांसद सत्यदेव पचौरी ने संज्ञान में लिया और नगर आयुक्त से फोन में वार्ता की। इसके बाद इसे स्वीकृति दे गई। अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार जौहरी ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सप्ताह भर के अंदर लाइन बिछाई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी