Coronavirus Vaccination Kanpur: वंचित रह गए हेल्थ वर्कर्स को आज लगेगी दूसरी डोज, जानिए - कहां कहां बनें हैं बूथ

जिले के ऐसे हेल्थ वर्कर जो कोरोना वैक्सीनेशन से छूट गए थे उन्हें वैक्सीन लगवाने का अंतिम मौका शुक्रवार को है। इसमें चूक गए तो वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा। वैक्सीन लगाने के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। पोर्टल पर नाम रजिस्टर्ड होना चाहिए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 06:50 AM (IST)
Coronavirus Vaccination Kanpur: वंचित रह गए हेल्थ वर्कर्स को आज लगेगी दूसरी डोज, जानिए - कहां कहां बनें हैं बूथ
कानपुर में चल रहे वैक्सीनेशन की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। Coronavirus Vaccination Kanpur जिले में 22 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज शुक्रवार को लगाई जाएगी। 2079 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाने के लिए 26 बूथ बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की शुरुआत 15 फरवरी को हुई थी। छह सेंटर पर 439 हेल्थ वर्कर में से 422 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी थी। शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की फिर तैयारी है। 

छूटे हेल्थ वर्कर को अंतिम मौका

 जिले के ऐसे हेल्थ वर्कर जो कोरोना वैक्सीनेशन से छूट गए थे, उन्हें वैक्सीन लगवाने का अंतिम मौका शुक्रवार को है। इसमें चूक गए तो वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा। वैक्सीन लगाने के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। किसी बूथ पर वैक्सीनेशन करा सकते हैं, बशर्ते पोर्टल पर नाम रजिस्टर्ड होना चाहिए। एडी हेल्थ डॉ. जीके मिश्रा के मुताबिक जिले में 3628 हेल्थ वर्कर वैक्सीनेशन से छूटे हुए हैं। शासन के निर्देश पर उनके लिए मिनी मॉपअप राउंड शुक्रवार को हो रहा है।

पोर्टल में नाम तो कहीं लगवाएं वैक्सीन

कोविन पोर्टल पर नाम है तो हेल्थ वर्कर किसी भी सेंटर या बूथ पर जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। अगर मैसेज नहीं मिले तो भी वह वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचें। कोविन पोर्टल पर कुछ समस्या की वजह से एसएमएस नहीं जा रहे हैं।

इन-इन स्थानों पर बने हैं बूथ 

इस बार हैलट, उर्सला, डफरिन, कांशीराम अस्पताल, सीएचसी बिधनू, सरसौल, घाटमपुर, ककवन समेत अन्य वैक्सीनेशन सेंटर में 26 बूथ बनाए गए हैं, जहां हेल्थ वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्हें वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटा तक आब्जर्वेशन कक्ष में रखा जाएगा। उसके बाद ही जाने की अनुमति होगी।

chat bot
आपका साथी