Kanpur Covid-19 News: कुछ धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 25 की मौत, 739 नए संक्रमित मिले

कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है। फिलहाल अभी मौतों और संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है हालांकि इनकी संख्या में गिरावट जरूर आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संभावित संक्रमित मिल रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:47 AM (IST)
Kanpur Covid-19 News: कुछ धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 25 की मौत, 739 नए संक्रमित मिले
रोगियों ने सरकारी और निजी अस्पताल में दम तोड़ा।

कानपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले कुछ कम जरूर हो गई है, लेकिन मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। संक्रमण की चपेट में आकर शुक्रवार को 25 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 739 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पुराने 1668 संक्रमित सही हो गए हैं। इनमें 72 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि 1596 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कोरोना से अब तक 1416 जिंदगियां समाप्त हो चुकी हैं। जिले में फिलहाल 11152 एक्टिव केस हैं।

इनकी हुई मौत : स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बारा देवी की 79 वर्षीय वृद्धा, जाजमऊ के 45 साल के पुरुष, गदईपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग, बर्रा के 30 साल के युवक, शास्त्री नगर की 72 साल की वृद्धा, जरौली के 58 वर्षीय पुरुष, गोङ्क्षवद नगर की 52 साल की महिला, कल्याणपुर की 47 वर्षीय महिला, गोङ्क्षवद नगर के 73 साल के बुजुर्ग, किदवई नगर के 40 साल के पुरुष, सर्वोदय नगर के 40 वर्षीय पुरुष, अवधपुरी की 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 13 अन्य रोगियों ने सरकारी और निजी अस्पताल में दम तोड़ा।

यहां मिले संक्रमित : गोपालपुर, खपरामोहाल, सरोजनी नगर, अर्मापुर, लालबंगला, पनकी, विनायपुर, सिविल लाइन, साकेत नगर, तिवारीपुर, ग्वालटोली, गीता नगर, आजाद नगर, निराला नगर, मथुरी मोहाल,गोङ्क्षवद नगर, विकास नगर, पनकी, आनंदपुरी, हरीपुरवा, बारोदेवी, रामादेवी, केशव नगर, आरके नगर, जनरलगंज, काकादेव, प्रताप नगर, सजारी, हंस नगर, मिर्जापुर, शास्त्री नगर, तेजाब मिल, ज्ञान वाटिका, बर्रा, नवीन नगर, दबौली, हरजिंदर नगर, चकरपुर आदि।

1955 मिले संभावित संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित संक्रमितों की पहचान के लिए घर घर सर्वे किया। इसमें 1955 में कोरोना जैसे लक्षण मिले। 1636 का नमूना लिया गया।

chat bot
आपका साथी