Kanpur Covid-19 News: कोरोना संक्रमितों की रिकवरी तेज, चौबीस घंटे में 29 की मौत और 706 नए केस आए
कानपुर शहर में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है और अब संक्रमित मिलने वालों से से दोगुना मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक दिन में 1660 संक्रमित ठीक हुए हैं और वहीं अब जिले में एक्टिव केस की संख्या कम होकर 10169 रह गई है।
कानपुर, जेएनएन। कोरोना के संक्रमण की रफ्तार से ज्यादा तेज रिकवरी हो गई है। नए केस के मुकाबले दोगुने स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 29 की मौत हुई, जबकि 706 नए संक्रमित आए हैं। 1660 ठीक हो गए। इनमें 84 को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि 1576 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। अब तक संक्रमण से 1445 की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 10169 रह गए हैं।
संक्रमण से हुई मौतें : सजेती के 55 साल के पुरुष, कल्याणपुर के 56 वर्षीय पुरुष, पी रोड के 36 साल के युवक, गांधीग्राम के 80 वर्षीय बुजुर्ग, शंकरपुर की 60 साल की वृद्धा, निराला नगर की 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नवीन नगर के 42 साल के पुरुष, लखनपुर के 58 वर्षीय पुरुष, आइआइटी के 77 साल के बुजुर्ग, कल्याणपुर के 63 वर्षीय वृद्ध, शिवराजपुर के 44 साल के पुरुष, सरोजनी नगर के 77 साल के वृद्ध, शारदा नगर के 74 वर्षीय बुजुर्ग, विश्व बैंक कालोनी के 51 वर्षीय पुरुष, किदवई नगर के 52 साल के पुरुष, किदवई नगर के 67 वर्षीय बुजुर्ग, गीता नगर के 59 वर्षीय पुरुष, दयालपुर के 48 साल के पुरुष, केशव नगर के 61 वर्षीय बुजुर्ग, शास्त्री नगर की 43 साल की महिला, राजीव नगर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा।
पोर्टल में बाद में नाम जोड़ा : हैलट अस्पताल में तीन, रामा में तीन, कांशीराम कोविड अस्पताल और केएमसी में एक-एक रोगी की शुक्रवार को मौत हुई। इनका नाम और डिटेल शनिवार को पोर्टल पर दर्ज किया गया।
इन क्षेत्रों से मिले संक्रमित : काकादेव, विनायकपुर, अर्मापुर, बर्रा, आरके नगर, जनरलगंज, परमपुरवा, परेड, विष्णुपुरी, पुलिस लाइन, परमट, राजापुरवा, हरीपुरवा, बारादेवी, कल्याणपुर, जाजमऊ, शास्त्री नगर, घाटमपुर, ओमपुरवा, उस्मानपुर, रंजीत नगर, सर्किट हाउस, सर्वोदय नगर, योगेंद्र विहार, मोती विहार, गोविंद नगर, चकेरी, रतनलाल नगर, लालबंगला, पनकी, विनायकपुर, सिविल लाइन, साकेत नगर, तिवारीपुर, ग्वालटोली, काहू कोठी, रावतपुर, बनिया बाजार, नवीन नगर, केशव नगर, रामादेवी, तेजाब मिल, लखनपुर, चकरपुर, हरजिंदर नगर, आनंदपुरी, गोपालपुर, राणा प्रताप नगर आदि।
कोरोना जैसे लक्षण वाले 1817 चिह्नित : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे और सैंपङ्क्षलग कर 1817 लोगों को चिह्नित किया। इनमें कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। इनमें से 1812 का सैंपल लिया गया।