Coronavirus In Kanpur:कोरोना से बीते चौबीस घंटे में रिकार्ड 67 की मौत, 997 संक्रमित मिले

Kanpur Coronavirus News कानपुर में भले ही कोरोना संक्रमण के नए केसों में गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन मौतों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। चौबीस घंटे में 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1877 लोग स्वस्थ हुए और अब 12913 एक्टिव केस हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:46 AM (IST)
Coronavirus In Kanpur:कोरोना से बीते चौबीस घंटे में रिकार्ड 67 की मौत, 997 संक्रमित मिले
कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है।

कानपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है। संक्रमित हुए लोग भी तेजी से सही होने लगे हैं। बुधवार को नए पॉजिटिव केस तो कम मिले, लेकिन संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट से 67 लोगों की मौत हुई, जबकि 997 संक्रमित मिले हैं। 1877 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। इनमें 62 को अस्पताल से छुट्टी मिली और 1815 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। अब तक संक्रमण के चलते 1363 जिंदगियां समाप्त हो चुकी हैं। जिले में सक्रिय संक्रमित 12913 रह गए हैं।

संक्रमण से इनकी हुई मौत : नवाबगंज निवासी 71 साल के बुजुर्ग, गांधी नगर के 52 साल के पुरुष, चकेरी के 30 साल के युवक, नौरंगा की 57 साल की महिला, हरङ्क्षजदर नगर के 80 वर्षीय बुजुर्ग, स्वरूप नगर की 60 साल की महिला, पांडु नगर के 62 साल के पुरुष, गोङ्क्षवद नगर की 70 साल की वृद्धा, नवाबगंज की 31 साल की महिला, बर्रा के 52 साल के पुरुष, स्वरूप नगर के 52 वर्षीय पुरुष की संक्रमण से मौत हुई। 56 अन्य संक्रमितों ने सरकारी और निजी अस्पतालों में दम तोड़ा।

इन क्षेत्रों से आए संक्रमित : रावतपुर, बनिया बाजार, नवीन नगर, केशव नगर, रामादेवी, तेजाब मिल, मिर्जापुर, तिवारीपुर, ग्वालटोली, जाजमऊ, काकादेव, मोती विहार, गोङ्क्षवद नगर, चकेरी, गड़रियनपुरवा, दबौली, आजाद नगर, चकरपुर, हरजिंदर नगर, आरके नगर, गुजैनी, काहू कोठी, गीता नगर, आजाद नगर, परमपुरवा, परेड, विष्णुपुरी, पुलिस लाइन, ज्ञान वाटिका, बर्रा, घाटमपुर, गोपालपुर, उस्मानपुर, ओमपुरवा, निराला नगर, रतनलाल नगर, योगेंद्र विहार, सर्वोदय नगर, सर्किट हाउस, शारदा नगर, राणा प्रताप नगर, रंजीत नगर, सरोजनी नगर आदि।

chat bot
आपका साथी