कोरोना कमजोर पड़ा तो बढ़ गई संपत्तियों की खरीद फरोख्त, 15 दिन में सवा तीन हजार सौदे

बीते मई की बात करें तो 31 दिनों में 2034 बैनामे हुए थे जो जून माह में हुए बैनामों की तुलना में लगभग 1300 कम हैं जबकि अभी माह खत्म होने में कई दिन शेष हैं। संपत्ति के सौदों में आई तेजी का फायदा रजिस्ट्री विभाग को भी हुआ है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:05 AM (IST)
कोरोना कमजोर पड़ा तो बढ़ गई संपत्तियों की खरीद फरोख्त, 15 दिन में सवा तीन हजार सौदे
विभाग इस माह 25.69 करोड़ का राजस्व जुटा चुका है

कानपुर (आलोक शर्मा)। कोरोना वायरस के कमजोर पड़ते ही रीयल इस्टेट सेक्टर ने तेजी पकड़ ली है। जमीनों की खरीद फरोख्त में अचानक तेजी आई है। मई में जहां करीब दो हजार सौदे हुए थे वहीं जून के महज 15 दिनों में इनकी संख्या करीब सवा तीन हजार पहुंच गई है। राजस्व की बात करें तो वह भी पिछले माह की तुलना में करीब 12 करोड़ रुपये अधिक है। कोरोना कफ्र्यू के दौरान जमीन की खरीद व बिक्री में गिरावट आ गई थी, लेकिन कफ्र्यू की समाप्ति के बाद एक बार फिर इसमें तेजी आई है। पहले जहां एक दिन में लगभग डेढ़ सौ बैनामे हो रहे थे वहीं अब हर दिन करीब 300 से ज्यादा सौदे हो रहे हैं। बीते 15 दिनों में 3300 सौदे हुए और 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति खरीदी और बेची गई। बीते मई की बात करें तो 31 दिनों में 2034 बैनामे हुए थे जो जून माह में हुए बैनामों की तुलना में लगभग 1300 कम हैं, जबकि अभी माह खत्म होने में कई दिन शेष हैं। संपत्ति के सौदों में आई तेजी का फायदा रजिस्ट्री विभाग को भी हुआ है। विभाग इस माह 25.69 करोड़ का राजस्व जुटा चुका है।

अधिकतम 30 रजिस्ट्री का नियम खत्म : कोरोना कफ्र्यू के दौरान विभाग को स्लाट के अनुसार रजिस्ट्री करने की बाध्यता थी। इसमें एक दिन में 30 से अधिक रजिस्ट्री नहीं की जा सकती थीं। अब जब कोरोना कफ्र्यू लगभग खत्म हो चुका है, तो यह बाध्यता भी समाप्त हो चुकी है।

आंकड़े एक नजर में

माह आय सौदे मई 2021 13.67 करोड़ 2034 जून 2021 25.69 करोड़ 3300 मई 2020 9.97 करोड़ 986 जून 2020 35.68 करोड़ 5181

इनका ये है कहना

कोरोना कफ्र्यू में ढील का असर बैनामों पर दिखायी दे रहा है। पिछले 15 दिनों में काफी तेजी आई है। जल्द ही हम माह के लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे।

                                                                    अरुणेश कुमार शर्मा, एआइजी स्टांप 

chat bot
आपका साथी