ओमान से मुक्त कराई गई पंजाब की महिला की हुई कोरोना जांच, दिल्ली आने पर दर्ज होंगे बयान

जालंधर की रेशमा व संगरूर जिले की परमजीत कौर को दुबई और वहां से ओमान भेजा था। जहां दोनों को बंधक बनाकर काम कराया गया। उन्नाव निवासी राजमिस्त्री की पत्नी के वापस आने के बाद दोनों महिलाओं ने डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से गुहार लगाई थी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:41 PM (IST)
ओमान से मुक्त कराई गई पंजाब की महिला की हुई कोरोना जांच, दिल्ली आने पर दर्ज होंगे बयान
दिल्ली आने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे

कानपुर, जेएनएन। ओमान में मुक्त कराई गई पंजाब के संगरूर जिले की महिला की मंगलवार को कोरोना जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार रात महिला को पहले शारजाह और वहां से भारत की फ्लाइट में बैठाया जाएगा। दिल्ली आने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

पंजाब के एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर जालंधर की रेशमा व संगरूर जिले की परमजीत कौर को दुबई और वहां से ओमान भेजा था। जहां दोनों को बंधक बनाकर काम कराया गया। उन्नाव निवासी राजमिस्त्री की पत्नी के वापस आने के बाद दोनों महिलाओं ने डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से गुहार लगाई थी। पुलिस ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया था। डीसीपी ने बताया कि पंजाब के संगरूर निवासी महिला 13 मई को ओमान से भारत के लिए रवाना हो जाएंगी। दिल्ली आने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

उन्नाव की एक और महिला बोली- मुझे छुड़ाइये : राजमिस्त्री की पत्नी को ओमान भेजने वाले आरोपित मानव तस्कर अतीकुर्रहमान और मुजम्मिल पर उन्नाव की एक और महिला उमर जहां ने धोखा देने का आरोप लगाया है। यह महिला भी जनवरी में राजमिस्त्री की पत्नी के साथ ओमान गई थी। तब से वहीं पर नौकरी कर रही है। डीसीपी क्राइम को मैसेज भेजकर महिला ने कहा कि आरोपितों ने उसे भी नौकरी का झांसा दिया था। डीसीपी ने बताया कि राजमिस्त्री की पत्नी ने उसी महिला और उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब उसके वापस आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। 

chat bot
आपका साथी