जुलूस लेकर बड़ा चौराहा पहुंचे कांग्रेसी, बोले-किसानों की समस्या का निदान न होते तक करेंगे आंदोलन

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बड़ा चौराहा पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया यहां पर किसान समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और कृषि बिल को किसान विरोधी बताकर वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:47 PM (IST)
जुलूस लेकर बड़ा चौराहा पहुंचे कांग्रेसी, बोले-किसानों की समस्या का निदान न होते तक करेंगे आंदोलन
कानपुर के बड़ा चौराहा पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कानपुर, जेएनएन। सशक्त विपक्षी की तरह कांग्रेस ने अब किसानों की समस्याओें को मुद्​दा बनाया है, इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा पर धरना और प्रदर्शन किया। तिलक हाल में सुबह 11:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बड़ा चौराहा पहुंचे नेताओं ने कृषि बिल को किसान विरोध बताकर आवाज बुलंद की।

बड़ा चौराहा पहुंचे कांग्रेसी बाबू लाल रोहतगी प्रतिमा के पास बैनर और हांथों में तख्तिया लेकर बैठ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओ ने कृषि बिल को किसान विरोधी बताकर वापस लेने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा, किसानों की समस्या जब तक हल नहीं होती तबतक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। सरकार ने सुनवाई नहीं कि तो सड़कों पर उग्र आंदोलन किये जाएंगे।

छावनी से कांग्रेस विधायक सोहिल अख्तर अंसारी ने कहा कि बिल किसान विरोधी नहीं होता तो पंजाब में विरोध प्रदर्शन नहीं होता। भाजपा शासित राज्यों में विरोध प्रदर्शन दबा दिए गए, बिल को सही बताने का प्रपंच रह गया। देश के किसान सरकार के झूठ को समझ चुके हैं। आने वाले समय मे किसान इसका उत्तर भी देगा। प्रदर्शन में शंकर दत्त मिश्रा, केके तिवारी, कृपेश त्रिपाठी, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खां, कमल जायसवाल, ग्रीन बाबू सोनकर, सुबोध बाजपेयी, आयुष अग्रवाल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी