राम मंदिर भूमि विवाद के बाद कांग्रेस को मिला एक और मुद्​दा, स्माल आर्म्स फैक्ट्री के बाहर निगमीकरण को लेकर होगा प्रदर्शन

सरकार ने देश की सभी 41 रक्षा उत्पादन क्षेत्र की फैक्ट्रियों को सात कंपनियों में बदलने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद जहां रक्षा उत्पादन क्षेत्र की इन फैक्ट्रियों की जिम्मेदारी के साथ आत्मनिर्भरता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी वहीं पेशेवर प्रबंधन होने के चलते कार्य भी बेहतर होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:10 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:10 PM (IST)
राम मंदिर भूमि विवाद के बाद कांग्रेस को मिला एक और मुद्​दा, स्माल आर्म्स फैक्ट्री के बाहर निगमीकरण को लेकर होगा प्रदर्शन
अयोध्या श्रीराम मंदिर विवाद के बाद कांग्रेसी अब निगमीकरण को विरोध का मुद्​दा बनाने की तैयारी में हैं।

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस अभी तक श्रीराम जन्मभूमि के मसले को लेकर अंदोलन कर रही थी। अब उन्हें दूसरा मुद्दा मिल गया है। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी फैक्ट्रियों को एक करने की सरकार की कवायद के खिलाफ कांग्रेस अब विरोध प्रदर्शन करेगी। सरकार कह चुकी है कि प्रतिरक्षा कर्मियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा बावजूद इसके कांग्रेस इसे हवा देने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को इस मसले पर स्माल आर्म्स फैक्ट्री में प्रदर्शन किया जाएगा।

सरकार ने देश की सभी 41 रक्षा उत्पादन क्षेत्र की फैक्ट्रियों को सात कंपनियों में बदलने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद जहां रक्षा उत्पादन क्षेत्र की इन फैक्ट्रियों की जिम्मेदारी के साथ आत्मनिर्भरता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी वहीं पेशेवर प्रबंधन होने के चलते कार्य भी बेहतर होगा। सरकार सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं करेगी बल्कि पेंशन आदि का खर्च भी स्वयं वहन करेगी। इतना सब होने के बाद भी कांग्रेस इसे कर्मचारियों के हित के विपरीत लिया गया निर्णय मान रही है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के कार्यकर्ता स्माल आर्म्स फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करेगी। बता दें कर्मचारी वर्ग भी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ है। ऐसे में कांग्रेस को रक्षा प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाला एक बड़ा समूह भी मिल जाएगा। चूंकि चुनाव अगले साल हैं ऐसे में इस मुद्दे को हवा देकर कांग्रेस भी अपने लिए जमीन तैयार करने से नहीं चूकना चाहती है।

chat bot
आपका साथी