पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने के मूड में है कांग्रेस, अगले 15 दिनों में हो सकती प्रत्याशियों की घोषणा

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ उतरने के मूठ में है और पहले चरण के सर्वे के बाद 15 अक्टूबर से पहले 80 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इसमें कानपुर की भी तीन सीटें शामिल हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 01:58 PM (IST)
पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने के मूड में है कांग्रेस, अगले 15 दिनों में हो सकती प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस द्वारा पहले चरण के प्रत्याशियों की घोषणा करने की संभावना बन रही है।

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई भी देरी नहीं करने के मूड में है। जनता के बीच चुनाव की जमीन तैयार करने के साथ प्रत्याशियों भी जल्द ही घोषित करने वाली है ताकि प्रत्याशी को जनता के बीच समर्थन जुटाने का प्रर्याप्त समय मिले। इसके लिए इस पखवारे प्रदेश की 80 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है, जिसमें कानपुर की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है।

प्रदेश पदाधिकारियों को माने तो बीते दिनों इन सीटों पर सर्वे कराया गया था जिसकी रिपोर्ट पर मंथन के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कानपुर की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा इसी पखवारे कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों किदवई नगर, गोविंद नगर और छावनी विधानसभा की तीन सीटों पर सर्वे कराया था। इसमें दावेदार सभी प्रत्याशियों की डिटेल, क्षेत्रीय स्थिति, पार्टी का मजबूत आधार समेत सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार गणना की गई थी। तीन सदस्यीय टीम ने दो बार अलग-अलग समय पर यह सर्वे किया, जिसकी रिपोर्ट प्रियंका वाड्रा को सौंप दी गई थी। अब इन सीटों पर 15 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है।

बताते चलें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 अक्टूबर तक प्रदेश भर के दावेदारों से आवेदन मांगे थे जिसकी अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो रही है। शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि कानपुर से प्रत्येक सीट पर संभावित दावेदारों ने अपनी दावेदारी कर दी है। पहले जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रत्याशिता की दावेदारी की जाती थी लेकिन इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों को सीधे पीसीसी में आवेदन करने की छूट दी थी। चूंकि प्रथम चरण में कांग्रेस 80 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने की बात कह चुकी है, इसी क्रम में कानपुर की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

11 हजार रुपये में बने प्रत्याशी : कांग्रेस ने इस बार सभी को प्रत्याशिता का दावा करने का अवसर दिया था। इसके लिए 11 हजार रुपये की राशि रखी गई थी। कांग्रेस इस बार प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए तो धनराशि देगी ही, जिला संगठन को भी कुछ हिस्सा दिया जाएगा ताकि संगठन भी मजबूती से चुनाव लड़ा सके।

chat bot
आपका साथी