घाटमपुर उपचुनाव में बूथों पर पकड़ बनाएगी कांग्रेस, बूथ कमेटियां गठित करने को मांगे नाम

प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं कमलरानी वरुण की कोरोना से निधन के बाद घाटमपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी प्रदेश की आठ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद घाटमपुर सीट पर प्रत्याशी उतारने के लिए राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM (IST)
घाटमपुर उपचुनाव में बूथों पर पकड़ बनाएगी कांग्रेस, बूथ कमेटियां गठित करने को मांगे नाम
घाटमपुर में मजबूती के लिए उतरेगी कांग्रेस। प्रतीकात्मक फोटो

कानपुर, जेएनएन। घाटमपुर में उपचुनाव को लेकर भाजपा, सपा और बसपा के बाद कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ प्रभारी नियुक्त करने के लिए सूची बनानी शुरू की है, साथ कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इससे कांग्रेसियों में एक बार फिर नई उर्जा का संचार हो गया है।

प्रदेश सरकार में मंत्री कमलरानी वरुण की काेरोना से मौत के बाद घाटमपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश की आठ सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बसपा द्वारा प्रत्याशी भी लगभग तय हो चुका है, वहीं भाजपा और सपा भी जल्द ही अपने अपने प्रत्याशी तय करने वाली है, इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। वहीं कांग्रेस ने भी उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के राष्ट्रीय सचिव जुबैर अहमद ने सर्किट हाउस में नगर व नगर ग्रामीण के पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तय हुआ कि दस बूथ पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, इसके लिए नाम मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव के कुछ आंशिक ब्लाकों में 481 बूथ कमेटियां गठित होनी हैं। नगर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष ऊषारानी कोरी, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, विधायक सोहिल अख्तर अंसारी व अन्य पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सचिव और कानपुर के प्रभारी अंशु तिवारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरेश कटियार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी