प्रियंका चलने जा रही राजनीति का बड़ा दांव, अब पाती के सहारे घर-घर तक पहुंचने की तैयारी

कांग्रेस ने कोरोना व अन्य बीमारी से मरने वालोंं का डाटा जुटाना शुरू कर दिया और इसकी जिम्मेदारी वार्ड अध्यक्षों को देकर सूची तैयार करने को कहा गया है। इन सभी को प्रियंका का सहानुभूति पत्र भेजा जाएगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:53 AM (IST)
प्रियंका चलने जा रही राजनीति का बड़ा दांव, अब पाती के सहारे घर-घर तक पहुंचने की तैयारी
कांग्रेस अभी से चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही है।

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटी कांग्रेस, सरकार को घेरने में कोई कोर कसर छोडऩा नहीं चाहती है। इसके साथ ही पार्टी जमीनी स्तर पर आम आदमी से जुड़कर घर-घर तक पहुंचने की कवायद भी कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा बड़ा राजनीतिक दांव चलने जा रही हैं। उन्होंने कोविड के दौरान हुई मौतों का डाटा जुटाकर उन घरों तक सहानुभूति का पत्र भेजने की तैयारी की है। जिला संगठनों को डाटा जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और यूपी प्रभारी जुबैर अहमद रविवार को शहर आए थे। उन्होंने उत्तर, दक्षिण और नगर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ अलग-अलग बैठक की। इस बैठक में जहां उन्होंने संगठन की ताकत परखी वहीं बूथ और वार्ड स्तर पर तैयारियों को भी देखा। उन्होंने तीनों कमेटियों के साथ की गई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का संदेश सुनाया। बोले, कोविड के दौरान जिस किसी की भी मौत हुई है, भले ही उसका कारण कोरोना हो या अन्य कोई बीमारी, उनका डाटा जुटाया जाए।

इसके लिए वार्ड अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में मेहनत करनी होगी। वार्ड अध्यक्ष ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगे, जिसमें मृतक का नाम, पता, उनके आश्रित का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा। जिलाध्यक्ष यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे, जिसके बाद प्रियंका वाड्रा मृतकों के आश्रितों के नाम सहानुभूति संदेश भरा पत्र भेजेंगी। कांग्रेस का मानना है कि यह कदम उत्तर प्रदेश विजय अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बात सही है। वार्ड अध्यक्षों को इस काम में लगाया गया है। जल्द ही सभी का डाटा एकत्रित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। -नौशाद आलम मंसूरी, जिलाध्यक्ष उत्तर कांग्रेस कमेटी

chat bot
आपका साथी