Kanpur Politics News: कांग्रेसियों की पाठशाला, दिया जा रहा भाजपा सरकार काे जनता के बीच घेरने का प्रशिक्षण

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय की टीम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है ताकि आम जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार का सच उजागर करें। कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां के क्रम में रणनीति तैयार की है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 02:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 02:59 PM (IST)
Kanpur Politics News: कांग्रेसियों की पाठशाला, दिया जा रहा भाजपा सरकार काे जनता के बीच घेरने का प्रशिक्षण
मुख्यालय से टीम कांग्रेसियों को प्रशिक्षित कर रही है।

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब सरकार का सच आम जनता को बताएंगे, इसके लिए उनकी पाठशाला भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज कार्यकर्ताओं को सिखा रहे हैं कि कैसे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार का सच उजागर करके घेरें। यह सारी कवायद 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाया जा सके और प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरें।

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मैरिज लान में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से आए प्रशिक्षकों ने बहुत बारीकी से विभिन्न विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।बताया कि देश की आजादी में कांग्रेस ने बलिदान दिया है।इसके अतिरिक्त किसी अन्य पार्टी ने कोई बलिदान नहीं दिया। प्रशिक्षक ने भाजपा और संघ को जनविरोधी और समाज बांटने वाला बताया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जब अंग्रेजों के खिलाफ पूरा देश कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ रहा था तब कुछ लोग इसके विरोध में खड़े होकर आंदोलन को कमजोर कर रहे थे। नोटबंदी, जीएसटी से मंहगाई बढ़ी है। जिससे लोग इसी में परेशान हैं, वह अपने अधिकारों के बारे में सोच नहीं पा रहे हैं। रफत फातिमा ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी में योगदान की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए बलिदान और महापुरुषों की उपलब्धि के बारे में भी जानकारी दी।

प्रशिक्षक मेराज वली खान ने सोशल मीडिया के महत्व और कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षक प्रोफेसर यशपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और पदाधिकारियों के संगठन संरचना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2022 में सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, राजीव द्विवेदी, नरेश चन्द्र त्रिपाठी रमा दुबे, अजय सिंह, ममता तिवारी, राजेन्द्र बाल्मीकि, तुफैल अहमद, राजू शाह, मधु सिंह, लकी कुशवाहा, सूरज शर्मा, राकेश शुक्ला, संजय गंगवार, गुड्डी सोनकर, बलराम सिंह, चंद्रमोहन बाजपेयी, आर्यन सिंह, आरएन सिंह चंदेल, सूरज शर्मा, राजा पसवान, दिनेश पासवान, उबैदुर रहमान, देव श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, दिव्य द्विवेदी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी