कांग्रेस के संपर्क में हैं दूसरे दलों के विधायक, जल्द ही होगा बड़ा सम्मेलन

कांग्रेस के उप्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी अनिल सैनी ने किया दावा।

By Edited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:24 PM (IST)
कांग्रेस के संपर्क में हैं दूसरे दलों के विधायक, जल्द ही होगा बड़ा सम्मेलन
कांग्रेस के संपर्क में हैं दूसरे दलों के विधायक, जल्द ही होगा बड़ा सम्मेलन

कानपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चला कर पिछड़े समाज को अपने साथ जोड़ रही है। जल्द ही बहुत कुछ बदलने वाला है। सपा, बसपा के साथ भाजपा के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। शुक्रवार को यह दावा कांग्रेस के उप्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी अनिल सैनी ने किया। वह तिलक हाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 जिलों में अब तक भ्रमण कर पिछड़ा वर्ग की नब्ज टटोल चुके हैं। यह ऐसा वर्ग है जिसने सपा, बसपा और अब भाजपा का भी शासन देख लिया। जल्द ही बड़े सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को जोड़ेगी। जनपद कांग्रेस में गुटबाजी होने के सवाल पर बोले, पार्टी में कैडर का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही गुटबाजी स्वत: खत्म हो जाएगी। इससे पहले उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पिछड़ी जाति के लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सत्यवीर सिंह, उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, ग्रामीण अध्यक्ष नीतम सचान, राजीव द्विवेदी, अब्दुल मन्नान, कमल शुक्ल बेबी उपस्थित रहे।


अखिलेश के काम गिनाएगी चेतना रथ यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के समय हुए विकास कार्यो को जनता के बीच बताने के लिए गुरुवार को लोहिया प्रतिमा फूलबाग से समाजवादी युवा चेतना रथ यात्रा निकाली गई। लोहिया प्रतिमा स्थल फूलबाग से निकलने वाले रथ यात्रा को पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को रवाना करना था उनके न आने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान फोटो खिंचाने को लेकर सपाइयों में आपस में खींचतान हुई।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सपा सरकार में हुए कामों को जनता को बताया गया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में बताया गया। नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां ने बताया कि यह रथ फतेहपुर, बांदा, महोबा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज समेत विभिन्न शहरों व कस्बों में घूमेगा। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी, महासचिव वरूण मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह, संयोजक राहुल यादव, करुणेश श्रीवास्तव, मोहम्मद सारिया, दानिश खान, बब्लू मेहरोत्रा, आसिफ अब्बास आदि थे।

chat bot
आपका साथी