रामलीला मैदान में नारी शक्ति स्वरूपा व कोरोना योद्धाओं को सीएमओ ने किया सम्मानित

डॉ.आरती लाल चांदनी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए महिलाओं को अपने पास मिर्च पाउडर जरूर रखना चाहिए। इसके साथ युवतियों को कर्राटे का प्रशिक्षण भी अवश्य लेना सभी मुख्य अतिथियों का मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सभी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

By ShaswatgEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:40 PM (IST)
रामलीला मैदान में नारी शक्ति स्वरूपा व कोरोना योद्धाओं को सीएमओ ने किया सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं डॉ. आरतीलाल चंदानी।

कानपुर, जेएनएन। गुजैनी स्थित रामलीला मैदान में जन जागृति मंच की ओर से नारी शक्ति स्वरूपा व कोरोना योद्धाओं का सम्मान हुआ। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि हमें कोरोना को हराने के लिए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना होगा। इसके साथ ही उन्होंने शारीरिक दूरी और बार-बार हाथों को अच्छी तरह से धोने की बात पर जोर दिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त आयकर अरविंद त्रिवेदी, पूर्व प्राचार्य डॉ.आरती लाल चांदनी, शासकीय अधिवक्ता सरला सिंह शामिल हुए।

युवतियां अवश्य लें कर्राटे का प्रशिक्षण

डॉ.आरती लाल चांदनी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए महिलाओं को अपने पास मिर्च पाउडर जरूर रखना चाहिए। इसके साथ युवतियों को कर्राटे का प्रशिक्षण भी अवश्य लेना चाहिए। इससे पहले सभी मुख्य अतिथियों का मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सभी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शूटर रंजना गुप्ता, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार निधि बाजपेई, गुजैनी सीएचसी प्रभारी डॉ.मीनाक्षी सचान, पवन तिवारी, श्रीराम गोपाल द्विवेदी, राजेंद्र गुप्ता, लालजी शुक्ला, रमेश यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी