सीएम का वीडियो कांफ्रेंसिग का कार्यक्रम हुआ निरस्त

जिले में बर्रा थाने का हुआ था चयन आचार संहिता के चलते बदला कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:42 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:42 AM (IST)
सीएम का वीडियो कांफ्रेंसिग  का कार्यक्रम हुआ निरस्त
सीएम का वीडियो कांफ्रेंसिग का कार्यक्रम हुआ निरस्त

जागरण संवाददाता, कानपुर : महिला हेल्प डेस्क के कर्मचारियों और पीड़िताओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये शुक्रवार को सीधे बात करनी थी। इसके लिए एसएसपी के आदेश पर बर्रा थाने में महिला हेल्प डेस्क चेंबर बनाने का काम शुरू हुआ था। घाटमपुर उपचुनाव के कारण लागू हुई आचार संहिता के चलते बर्रा थाने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। अब मुख्यमंत्री कानपुर देहात के थाने में स्थापित हुई हेल्प डेस्क में वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए कर्मचारियों और पीड़िताओं से वार्ता करेंगे।

महिला संबंधी अपराधों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री को हेल्पडेस्क कर्मी और पीड़िताओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बात करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिले के थानों में से बर्रा थाने का चयन हुआ था। एसएसपी डॉ. प्रीतिदर सिंह के निर्देश पर बर्रा थाने में महिला हेल्प डेस्क चेंबर बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ। इतना ही नहीं यहां कंप्यूटर, प्रिटर, रजिस्टर व अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि देर शाम घाटमपुर उपचुनाव के लिए लागू हुई आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी