बूथ जीता तो चुनाव जीता...का संकल्प दिला CM योगी ने भरा उत्साह, कार्यकर्ताओं को दिया 'सेवा ही संगठन' का नारा

CM Yogi Adityanath in Kanpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन हैÓ का नारा दिया। यह हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं था मानवता को बचाने का राजधर्म था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:23 PM (IST)
बूथ जीता तो चुनाव जीता...का संकल्प दिला CM योगी ने भरा उत्साह, कार्यकर्ताओं को दिया 'सेवा ही संगठन' का नारा
CM Yogi Adityanath in Kanpur कानपुर के निराला नगर मैदान में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते सीएम याेगी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। CM Yogi Adityanath in Kanpur कोरोना काल के दौरान कार्यकर्ताओं की जनसेवा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दलों पर निशाना साधा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी संकट की साथी है तो वोट पाने की भी अधिकारी वही है। मंगलवार को निरालानगर के रेलवे मैदान में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है। 

यह भी पढ़ें: जब बच्चों को गोद में उठाकर दुलारने लगे CM याेगी, खूबसूरत पल को लोगों ने कैमरे में किया कैद, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को 'सेवा ही संगठन हैÓ का नारा दिया। यह हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं था, मानवता को बचाने का राजधर्म था। उस समय केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही काम कर रहे थे। दूसरे दलों के नेताओं का अता-पता ही नहीं था। मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि आज विपक्ष जिस तरह नए-नए चेहरे लेकर आ रहा है, ऐसे में बूथ अध्यक्षों का दायित्व है कि वे उसी मजबूती से हर नागरिक तक जाएं, जैसे कोरोना काल में गए थे। बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में जो कहा, उसे 2019 तक पूरा कर दिया। 2019 में जो कहा, वो अब तक पूरा कर दिया। भाजपा ने हमेशा यही कहा, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। आज प्रधानमंत्री ने उस सपने को भी साकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा की विचारधारा आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता ही नींव के पत्थर: जेपी नड्डा

कोरोना से निपटने के लिए निश्शुल्क परीक्षण और उपचार की व्यवस्था की। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, होली तक 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। बूथ अध्यक्षों से सवाल किया कि संकट का साथी कौन? बूथ अध्यक्षों ने उत्साह में जवाब दिया-भाजपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा संकट की साथी है तो वह वोट की भी अधिकारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री का संकल्प 'बूथ जीता तो चुनाव जीताÓ की याद दिलाते हुए कहा कि आज वह बूथ अध्यक्षों को यही संकल्प लेने के लिए कह रहे हैं। यह गंगा का तटवर्ती क्षेत्र है, इस संकल्प को पूरा करना होगा। 

chat bot
आपका साथी