कानपुर में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए भाजपा कार्यालयों में खुलेंगे क्लीनिक, इन वस्तुओं का भी मिलेगा लाभ

पार्टी इन्हेंं रोज शाम को कार्यालय में बैठाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी एक डॉक्टर को पार्टी ने इसके लिए तैयार किया है। दोनों ही रोज दो-दो घंटे मरीजों को सलाह देंगे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान वालिंटियर के रूप में रहेंगे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 01:15 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:34 PM (IST)
कानपुर में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए भाजपा कार्यालयों में खुलेंगे क्लीनिक, इन वस्तुओं का भी मिलेगा लाभ
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान वालिंटियर के रूप में रहेंगे

कानपुर, जेएनएन। कोरोना से ठीक होने के बाद भी मरीजों की समस्याएं बहुत बढ़ रही हैं। इस शहर के तमाम अस्पतालों में कोरोना से बाद की समस्याओं से पीडि़त मरीज भर्ती हैं। इन्हेंं भी कोई एक नहीं तमाम तरह की बीमारियां हो रही हैं। वास्तव में देखा जाए तो उनकी कोई ना कोई बीमारी उभर गए हैं। अब आम जनता को कोरोना के बाद की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पोस्ट कोविड क्लीनिक खोलने जा रही है। इसके लिए पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में क्लीनिक खोले जाएंगे।

सेवा कार्यों में अभी तक भाजपा भोजन, राशन, दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर बांटने के काम करती रही है, लेकिन अब जिस तरह से कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोग परेशान हो रहे हैं। वे किसी दूसरी बीमारी से पीडि़त हो रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि हर जिला इकाई अपने यहां पोस्ट कोविड क्लीनिक खोले और उसमें डाक्टरों को भी रखे, ताकि जो आॢथक रूप से कमजोर हैं, वे उनके क्लीनिक में आकर मरीजों को दिखा लें। भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला कार्यालय इस संबंध में शुक्रवार को कार्यालय में क्लीनिक खोलने जा रहा है। यह क्लीनिक 30 जून तक खुला रहेगा। इसमें 30 जून तक रोज एक डॉक्टर तैनात रहेगा। पार्टी इन्हेंं रोज शाम को कार्यालय में बैठाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी एक डॉक्टर को पार्टी ने इसके लिए तैयार किया है। दोनों ही रोज दो-दो घंटे मरीजों को सलाह देंगे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान वालिंटियर के रूप में रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी