मानव तस्कर के चंगुल में फंसी महिलाओं की वापसी का रास्ता हुआ साफ, वायस काल से दी जानकारी

कानपुर उन्नाव के साथ पंजाब चेन्नई गोवा आदि राज्यों की करीब दो दर्जन महिलाएं पिछले एक वर्ष में ओमान गईं जिनसे श्रीलंकाई मूल की सर्वेंट एजेंसी संचालक आयशा जबरन शेखों के घरों पर काम करा रही है। पीडि़त परिवारों को जानकारी मिली तो उन्होंने मुकदमे दर्ज कराए

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:31 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:31 AM (IST)
मानव तस्कर के चंगुल में फंसी महिलाओं की वापसी का रास्ता हुआ साफ, वायस काल से दी जानकारी
जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके उन्हेंं भी भेजा जाएगा

कानपुर, जेएनएन। मानव तस्करों के चंगुल में फंसकर ओमान गईं चेन्नई की छह महिलाओं का घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को उनकी कोरोना जांच हुई है। 28 जुलाई को वह फ्लाइट से भारत आएंगी। साथ ही ओमान में भारतीय दूतावास उन्नाव की दो महिलाओं को भी जल्द वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। अच्छी नौकरी का झांसा देकर मानव तस्कर तमाम महिलाओं को ओमान, कुवैत, सऊदी अरब आदि खाड़ी देशों में भेज रहे हैं। कुछ महिलाएं तो वहां ठीक तरह से रह रही हैं, लेकिन कई को खाड़ी देशों की सर्वेंट एजेंसियां बंधक बनाकर नौकरी करा रही हैं।

कानपुर, उन्नाव के साथ पंजाब, चेन्नई, गोवा आदि राज्यों की करीब दो दर्जन महिलाएं पिछले एक वर्ष में ओमान गईं, जिनसे श्रीलंकाई मूल की सर्वेंट एजेंसी संचालक आयशा जबरन शेखों के घरों पर काम करा रही है। पीडि़त परिवारों को जानकारी मिली तो उन्होंने मुकदमे दर्ज कराए, जिस पर क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद इसी वर्ष अप्रैल और मई में चार महिलाओं को मुक्त कराया था। एक महिला उन्नाव, एक बेकनगंज की और दो पंजाब की रहने वाली थीं। इसके बाद चेन्नई, उन्नाव व बेकनगंज की चार और महिलाओं ने भी डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल को वायस मैसेज भेजकर भारत बुलाने की गुहार लगाई थी। इस पर भारतीय दूतावास को महिलाओं का ब्योरा भेजा गया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पिछले माह उन्नाव व चेन्नई की महिलाओं से बात करने के बाद ओमान के भारतीय दूतावास ने वहां फंसी आठ महिलाओं को मुक्त कराया है। अब चेन्नई की छह महिलाओं को वापस भारत भेजा जा रहा है। उन्नाव निवासी महिला ने बताया कि पहले चरण में चेन्नई की छह महिलाएं भारत आएंगी। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके उन्हेंं भी भेजा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी