शहर रहेगा स्वच्छ व स्मार्ट, गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें : नगर आयुक्त

नव नियुक्त नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कहा बताईं अपनी प्राथमिकताएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 01:49 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:49 AM (IST)
शहर रहेगा स्वच्छ व स्मार्ट, गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें : नगर आयुक्त
शहर रहेगा स्वच्छ व स्मार्ट, गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें : नगर आयुक्त

जागरण संवाददाता, कानपुर : नव नियुक्त नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाना है। साथ ही जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ ही कूड़ा निस्तारण भी कराया जाएगा ताकि कहीं भी गंदगी न रहे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कामों को तेजी से पूरा कराया जाएगा और जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जाएंगे। मानक और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया होगा। पारदर्शिता रखते हुए शासन के प्राथमिकता वाले कामों को समय पर पूरा कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि गंगा को निर्मल करने के लिए दूषित पानी को गंगा में जाने से रोका जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मानक के अनुरूप चलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस के साथ अभियान चलाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगवा चौराहों को व्यवस्थित कराया जाएगा। 50 वर्ष के हिसाब से कार्ययोजना को तैयार कराई जाएगी। शहर की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआइएस) सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने सुबह अफसरों के साथ बैठक करके शहर में चल रहे कामों की जानकारी ली। शाम को महापौर प्रमिला पांडेय से मुलाकात करके विकास कार्यों पर चर्चा की। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मानक के अनुरूप चलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस के साथ अभियान चलाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगवा चौराहों को व्यवस्थित कराया जाएगा। 50 वर्ष के हिसाब से कार्ययोजना को तैयार कराई जाएगी। शहर की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआइएस) सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने सुबह अफसरों के साथ बैठक करके शहर में चल रहे कामों की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी