कानपुर में सुगम रहे यातायात इसके लिए हो रहा मंथन, तीसरे चरण में बनेंगे चार और स्मार्ट चौराहे

शहर के यातायात को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने पहले चरण में बड़ा चौराहा परेड चौराहा लाल इमली फजलगंज और विजय नगर चौराहों का चयन करके आटोमेटिक सिग्नल पर यातायात का संचालन और चालान की कार्रवाई सख्ती से शुरू कराई थी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:38 PM (IST)
कानपुर में सुगम रहे यातायात इसके लिए हो रहा मंथन, तीसरे चरण में बनेंगे चार और स्मार्ट चौराहे
जल्द इन चौराहों को भी स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

कानपुर, जेएनएन। शहर के लोगों को सुगम और व्यवस्थित यातायात मुहैया कराने के लिए यातायात विभाग लगातार प्रयासरत है। पहले चरण में पांच चौराहों को स्मार्ट चौराहे की श्रेणी में रखा गया था। यहां यातायात के संचालन में पहले अधिक पुलिस बल की आवश्यकता होती थी, लेकिन कर्मचारियों की संख्या घटकर आधी रह गई है। दूसरे चरण में तीन चौराहे और एक तिराहे के चयन के बाद अब तीसरे चरण के लिए चौराहों को चिन्हित किया गया है। जल्द इन चौराहों को भी स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

शहर के यातायात को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने पहले चरण में बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, लाल इमली, फजलगंज और विजय नगर चौराहों का चयन करके आटोमेटिक सिग्नल पर यातायात का संचालन और चालान की कार्रवाई सख्ती से शुरू कराई थी। व्यवस्था लागू होने के 15 दिन बाद उन्होंने चौराहों का निरीक्षण किया था। जिसमें प्रयोग सफल रहा था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने दक्षिण क्षेत्र के यातायात के अधिक दवाब वाले चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, पटेल चौक और दीप तिराहे को स्मार्ट बनाने के लिए चयनित किया था। इसे लेकर यहां तैयारियां भी शुरू की गई है। अब तीसरे चरण के लिए नरोना से मेघदूत व एक अन्य चौराहे को शामिल करने की तैयारियां चल रही हैं। दूसरे चरण में चयनित चौराहों में तैयारियों और यहां स्मार्ट तरीके से यातायात का संचालन शुरू होने के बाद तीसरे चरण के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इनका ये है कहना स्मार्ट चौराहों के तीसरे चरण के लिए नरोना, फूलबाग, एक अन्य चौराहा व मेघदूत तिराहे का चयन किया जाना है। इसका खाका तैयार किया गया है। दूसरे चरण में व्यवस्था लागू होने के बाद तीसरे चरण के लिए काम शुरू होगा।- बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी ट्रैफिक 

chat bot
आपका साथी