चित्रकूट: ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले चार डकैत गिरफ्तार, बबली कोल गैंग के सदस्य होने का दावा

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में पांच दिन पहले मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुनिया अमचुरनेरूआ कोलोन व बांधा में हुए लूटपाट की घटना का अनावरण किया। बताया कि बबली कोल गैंग के चार सक्रिय सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:55 PM (IST)
चित्रकूट: ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले चार डकैत गिरफ्तार, बबली कोल गैंग के सदस्य होने का दावा
डकैतों की गिरफ्तारी से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

चित्रकूट, जेएनएन। मारकुंडी थानाक्षेत्र के किहुनिया, कोलान, बांधा व अमचुरनेरुआ में ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले चार डकैतों को पुलिस ने दबोचा है। डकैतों के पास से लूटे गए सात मोबाइल फोन, चार देशी बंदूकें और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों डकैत मध्यप्रदेश के सतना जिले में वर्ष 2019 में मुठभेड़ में मारे जा चुके इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के सदस्य हैं।  

बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पांच दिन पहले मारकुंडी थानाक्षेत्र में बबुली कोल गैंग के चार सक्रिय सदस्यों ने लूटपाट की थी। प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी प्रमोद कुमार को डकैतों को पकडऩे के लिए लगाया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर मार्कंडेय आश्रम जंगल से लाला कोल, देवमुनि मवइया, निवासी ग्राम डोडामाफी बड़ा कोलान थाना मारकुंडी, गया पटेल निवासी मानपुर थाना भरतकूप, रोहिणी उर्फ रज्जन निवासी लंकापुरवा थाना बहिलपुरवा को पकड़ा। एसपी के मुताबिक, लाला कोल पर आठ, देवमुनि पर 10, गया पटेल पर पांच और रोहिणी पर तीन मुकदमे हत्या के प्रयास औ लूट के दर्ज हैं। डकैतों को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी के साथ एसआइ राधेश्याम ङ्क्षसह यादव, सिपाही भाष्कर शुक्ला, अंकित शुक्ला, अमित ङ्क्षसह, संदीप लोधी, सचिन यादव, कृष्ण कुमार यादव, अजय रजक और योगेंद्र कुमार शामिल हैं। 

डकैत संजय की गिरफ्तारी के बाद बोली पुलिस-बबुली कोल गैंग खत्म : मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी थानांतर्गत लेदरी जंगल में 16 सितंबर 2019 को डकैत बबुली कोल और उसके करीबी लवलेश कोल को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस के बाद डकैत संजय कोल को पुलिस ने 24 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया था। उस समय तत्कालीन एसपी मनोज कुमार झा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि अब पाठा से डकैतों और बबुली कोल गैंग का अंत हो गया है। अब फिर डकैतों के नाम सामने आने से सवाल उठ रहे हैं। वैसे, घटना वाले दिन भी थाना प्रभारी ने छुटभैया गैंग के वारदात करने की बात कही थी।

chat bot
आपका साथी