Mishap In Kanpur Dehat: बारिश में कच्चा मकान गिरने से बालक की मौत, दादी और बहन गंभीर घायल

कानपुर देहात के रसूलाबाद के हंसपुर गांव में बारिश के बाद पूरी तरह भीग चुका कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दादी पौत्र और पत्री दब गए जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इस दौरान बालक की मौत हो गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:57 AM (IST)
Mishap In Kanpur Dehat: बारिश में कच्चा मकान गिरने से बालक की मौत, दादी और बहन गंभीर घायल
कानपुर देहात के रसूलाबाद में हादसा हुआ है।

कानपुर देहात, जेएनएन। बीते दो दिन से जारी बारिश अब कच्चे मकानों के लिए काल बनना शुरू हो गई है। लगातार बारिश से भीग चुके कच्चे मकान अब खतरनाक हो गए हैं। बारिश थमने के बाद रसूलाबाद के हंसपुर में कच्चा मकान गिर गया, जिसके मलबे में दबकर बालक की मौत हो गई। वहीं हादसे में दादी और पौत्री गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

यूपी में अचानक मौसम बदलने के बाद बीते दो दिन से कई जनपदों में बारिश का सिलसिला जारी है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। कानपुर देहात में भी तीन दिन से बारिश जारी है। शनिवार की रात कुछ बारिश थमी तो कच्चे मकानों पर कहर टूटना शुरू हो गया है। बारिश में पूरी तरह से भीग चुके कच्चे मकान अब गिरने लगे हैं। रसूलाबाद हंसपुर गांव निवासी किसान रणविजय सिंह यादव का परिवार कच्चे मकान में शनिवार रात सो रहा था। देर रात बारिश के कारण मकान भरभरा कर गिर गया इससे उनके इकलौते बेटे 10 वर्षीय अंश की दबकर मौत हो गई जबकि उनकी मां लौंगश्री व बेटी साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और मलबे से किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन किसी का फोन उठा नहीं उठा। वही सुबह नायब तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी