weather news in kanpur : कानपुर में बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने के आसार, गर्मी से मिलेगी निजात

पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा झारखंड तथा पश्चिम बंगाल होते हुए आसाम तक जा रही है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:27 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:27 PM (IST)
weather news in kanpur : कानपुर में बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने के आसार, गर्मी से मिलेगी निजात
एक सप्ताह तक देश के सभी हिस्सों से गर्म हवाएं चलने की की स्थिति समाप्त हो जाएगी

कानपुर, जेएनएन। भीषण गर्मी से जूझ रहे महानगर में अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ा निजात मिलेगी।

शनिवार को महानगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 37 फीसद दर्ज की गई। वहीं हवा 14 किमी प्रतिघंटा की चाल से चली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कम से कम अगले एक सप्ताह तक देश के सभी हिस्सों से गर्म हवाएं चलने की की स्थिति समाप्त हो जाएगी।

इसकी वजह से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आमतौर पर इस समय के आसपास गर्मी अपने चरम पर होती है और गर्मी के कारण देश का मध्य भाग उबल जाता है। मगर, मई का पहला सप्ताह कड़ाके की धूप से बच गया है और अगले सप्ताह भी बचने की संभावना है। यहां तक कि पूरे उत्तर भारत में पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर, लू का माहौल अभी नहीं बना है। उन्होंने बताया कि हीटवेव तब घोषित की जाती है, जब दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। लगातार दो या उससे अधिक दिनों के लिए पारा 45 डिग्री तक पहुंचना भी एक हीटवेव स्थिति है और आमतौर पर इससे गरज और धूल भरी आंधी चलती है।

उन्होंने बताया कि देश भर में बन रहा मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से सटे भागों पर है।

पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा झारखंड तथा पश्चिम बंगाल होते हुए आसाम तक जा रही है , जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी देखा जा सकता है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक नियम दबाव के रेखा केरल तक जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ बंदाबांदी होगी। अनुमान है कि रविवार और सोमवार को मौसम शनिवार जैसा ही रहेगा, लेकिन मंगलवार से पारा नीचे लुढकेगा। मंगलवार से शनिवार के बीच बारिश की संभावना है। हालांकि इससे पहले भी बूंदाबांदी से इंकार नहीं किया जा सकता। 

chat bot
आपका साथी