तकनीकी समस्या के चलते डेढ़ घंटा देरी से चकेरी एयरपोर्ट आई अहमदाबाद फ्लाइट, यात्रियों में दिखा उत्साह

लाॅकडाउन के बाद बंद की गई अहमदाबाद की विमान सेवा यात्री लोड न मिलने की वजह से शुरू नहीं हो सकी थी अब लोगों की मांग के बाद फ्लाइट का संचालन पुन शुुरू किया जा रहा है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:45 PM (IST)
तकनीकी समस्या के चलते डेढ़ घंटा देरी से चकेरी एयरपोर्ट आई अहमदाबाद फ्लाइट, यात्रियों में दिखा उत्साह
अहमदाबाद-कानपुर फ्लाइट को चकेरी एयरपोर्ट पर आधे घंटे का ठहराव मिला।

कानपुर, जेएनएन। सात माह बाद शुरू हुई अहमदाबाद की फ्लाइट सोमवार को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से चकेरी एयरपोर्ट पहुंची। हालांकि लॉकडाउन के बाद पहली बार शुरू हुई फ्लाइट को लेकर यात्री काफी उत्सुक थे क्योंकि अहमदाबाद से कानपुर के बीच की दूरी उन्होंने महज 1:20 घंटे में जो तय की थी।

व्यापारी वर्ग को मिलेगी सहूलियत

अहमदाबाद से शहर का पुराना व्यापारिक संबंध रहा है। ऐसे में यात्रियों का बड़ी संख्या में आना जाना भी होता है। रेल मार्ग से अहमदाबाद की दूरी तय करने में एक दिन से अधिक का समय लग जाता है। इसे देखते हुए अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू की गई थी हालांकि यह फ्लाइट लॉकडाउन के बाद से बंद चल रही थी। अनलॉक में सरकार ने घरेलू उड़ानों को मंजूरी दी तो शहर के एक बड़े वर्ग ने अहमदाबाद फ्लाइट शुरू किए जाने की मांग भी की।

...तो इसलिए हुई देरी

विमान कंपनी ने दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट चलाने की घोषणा की लेकिन तय कार्यक्रम के तहत उड़ान शुरू नहीं कर सके। सोमवार को पहले दिन फ्लाइट डेढ़ घंटा देरी से चकेरी एयरपोर्ट पहुंची। तय शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट को अहमदाबाद से 10:45 बजे उड़ान भरकर 12:05 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचना था। यहां से 1:55 बजे उड़ान भरकर 12:35 बजे अहमदाबाद पहुंचना था। अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी समस्या के चलते अहमदाबाद से ही फ्लाइट देर से उड़ान भर सकी।

दिल्ली की फ्लाइट आने से हुई देर

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट भी सवा एक बजे आती है। इसी दौरान अहमदाबाद की फ्लाइट भी आ गई। चूंकि दिल्ली से आया विमान पहले रनवे पर उतर चुका था इसलिए अहमदाबाद से आयी फ्लाइट को एयरपोर्ट बिल्डिंग तक कुछ देर बाद लाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को कोविड नियमों के तहत आगमन और प्रवेश दिया गया।

इनका ये है कहना

ऑपरेशनल दिक्कत के चलते फ्लाइट को आने में विलंब हुआ था। फ्लाइट में देर होने के चलते अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को वेटिंग रूम में ठहराया गया। - बीके झा, निदेशक एयरपोर्ट

chat bot
आपका साथी