सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल का चुनाव आज से, इस बार बढ़ सकता है मतदान का प्रतिशत, जानिए क्यों

वर्ष 2018 में हुए चुनाव में सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के अंतर्गत आने वाले सात राज्य उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बिहार झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान में 48588 वोटों में से 19929 वोट पड़े थे। इस बार मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी हुई है। उनकी संख्या 61788 है

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:12 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 02:12 PM (IST)
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल का चुनाव आज से, इस बार बढ़ सकता है मतदान का प्रतिशत, जानिए क्यों
आज से मतदान शुरू हो रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया ने इस बार अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को जितनी सुविधा दी है, उसके चलते इस बार शुक्रवार तीन दिसंबर से शुरू हो रहे मतदान में पिछले बार के मुकाबले ज्यादा वोट पड़ सकते हैं। 

वर्ष 2018 में हुए चुनाव में सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के अंतर्गत आने वाले सात राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 48,588 वोटों में से 19,929 वोट पड़े थे। इस बार मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी हुई है। उनकी संख्या 61,788 है। इसके अलावा संस्थान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को वोट डालने की नई नई सहूलियतें दी हैं। ज्यादातर चार्टर्ड अकाउंटेंट दूसरे शहर या दूसरे राज्य में जाकर नौकरी करने लगते हैं लेकिन उनका पंजीयन वहीं होता है जहां उनका अपना घर होता है। दूसरे शहर या दूसरे राज्य में रहने के बाद भी  वे अपना पता नहीं बदलवा पाते थे। इसलिए उन्हें वोट डालने का मौका भी नहीं मिलता था। इसी बात को देखते हुए संस्थान ने दूसरे शहर या दूसरे राज्य में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट को अपना बूथ चुनने का अधिकार दिया था। वे किसी भी जगह अपने वोट डाल सकते हैं। इसके चलते जो चार्टर्ड अकाउंटेंट अपना वोट नहीं डाल पाते थे, अब वे आसानी से वोट डाल सकेंगे।

इसके अलावा बहुत से चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोरोना की वजह से वर्क फ्राम होम चल रहा है। इस स्थिति में वे भी अपने वोट डाल सकते हैं। इसके लिए जिन लोगों ने एनीवेयर वोटिंग का विकल्प चुना होगा। उन्हें यह लाभ मिलेगा। जिन शहरों में एक हजार से नीचे सीए सदस्य हैं वहां चार दिसंबर को मतदान होगा। लेकिन जहां एक हजार या उससे अधिक मतदाता होने पर तीन व चार दिसंबर को मतदान होना है।

यह है प्रत्याशियों की स्थिति: सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल में 12 पदों के लिए 28 प्रत्याशी हैं जिनमें से 11 उत्तर प्रदेश से हैं। केंद्रीय परिषद सदस्य के लिए छह पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें नौ प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से हैं।

chat bot
आपका साथी